सियासी उथलपुथल के बीच बिहार में कांग्रेस का कुनबा संभालेंगे भूपेश बघेल, हाईकमान ने दी बड़ी जिम्मेदारी
सियासी उथलपुथल के बीच बिहार में कांग्रेस का कुनबा संभालेंगे भूपेश बघेल, हाईकमान ने दी बड़ी जिम्मेदारी
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा और अन्य पार्टी गतिविधियों के समन्वय के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि, "माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा और अन्य पार्टी गतिविधियों के समन्वय के लिए श्री भूपेश बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।" 

गौरतलब है कि, यह उन अटकलों के बीच आया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में फिर से शामिल हो सकते हैं। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय पटना में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के लिए पहुंचे. इससे पहले बिहार प्रदेश अध्यक्ष को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) नेता जीतन राम मांझी के आवास पर देखा गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि, भूपेश बघेल को बिहार में कांग्रेस विधयकों को समेटने का काम भी सौंपा गया है, ताकि पार्टी में कोई टूट न हो।  

इससे पहले दिन में, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि सप्ताहांत में बिहार भाजपा नेताओं की एक बैठक पटना में होने वाली है। तावड़े ने शनिवार को कहा कि, "आगामी लोकसभा चुनावों पर चर्चा के लिए बिहार भाजपा नेताओं की एक बैठक है। बिहार भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक 27 और 28 जनवरी को पटना में बुलाई गई है।" उन्होंने कहा, "बिहार प्रदेश भाजपा समिति, प्रदेश भाजपा विधायक और सांसद लोकसभा चुनाव पर चर्चा के लिए आज बैठक करेंगे।"

यह बैठक इन अटकलों के बीच हो रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हो सकते हैं, जिस गठबंधन को उन्होंने 2022 में विपक्ष के साथ हाथ मिलाने और 'महागठबंधन' बनाने के लिए छोड़ दिया था।

'रामलला' के भक्तों को रेलवे का बड़ा तोहफा! इन शहरों से अयोध्या के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

..तो इस कारण NDA में वापस लौट रहे नितीश कुमार ! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बताई वजह, लिया लालू-राहुल का नाम

तहसीलदार ने नहीं दी मकान तोड़ने की जानकारी तो सूचना आयोग ने ठोक दिया 25000 रूपये का जुर्माना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -