लड़की की आत्महत्या के 2 महीने बाद पुलिस ने सुलझाया केस
लड़की की आत्महत्या के 2 महीने बाद पुलिस ने सुलझाया केस
Share:

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ के बड़ी मोरखी गांव एक लड़की ने फांसी लगा ली है। मिली जानकारी के तहत पुलिस ने करीब दो महीने बाद गांव के ही एक युवक और उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। इस घटना को बीते 10 मार्च की बताया जा रहा है।

जी दरअसल रौन थाना के एसआई यतेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया, ''10 मार्च की सुबह करीब 10।30 बजे नेहा (16) पुत्र अहिबरन सिंह दोहरे निवासी बड़ी मोरखी ने घर के कमरे में फंदे पर झूल गई थी। घटना के बाद मृतक के शव का पीएम कराकर परिजन के सुपुर्द किया गया था। साथ ही, मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।''

आगे उन्होंने यह भी बताया है कि जांच करने के दौरान यह सामने आया है कि गांव का धर्मेंद्र दोहरे नेहा को पसंद करता था, लेकिन नेहा उसे पसंद नहीं करती थी। इसी बीच धर्मेंद्र और उसकी मां मिथिला ने नेहा को गांव बदनाम करना शुरू कर दिया, इस बात से परेशान होकर नेहा ने फांसी लगा ली।

इंसानियत: लॉकडाउन में भूखे न मरें आवारा पशु, ओडिशा CM ने जारी किया 60 लाख का फंड

फ्लोरल जंप सूट में रश्मि देसाई ने दिए किलर एक्सप्रेशन, वीडियो हो रहा वायरल

आज असम के सीएम के रूप में शपथ लेंगे हिमंत सरमा, जेपी नड्डा होंगे शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -