श्री राम मंदिर में विश्वास करते थे आंबेडकर
श्री राम मंदिर में विश्वास करते थे आंबेडकर
Share:

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत ने संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर को लेकर कहा कि डाॅ. आंबेडकर मानते थे कि श्री राम मंदिर अयोध्या में है। श्री गहलोत की टिप्पणी से विवाद पैदा हो गया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण पर आगे किसी तरह की कार्रवाई उच्चतम न्यायालय का निर्णय आने के बाद ही की जाएगी। आंबेडकर ने कहा कि सभी धर्मों के लोगों का वे सम्मान करते हैं। केंद्रीयमंत्री गहलोत ने कहा कि हालांकि राम मंदिर में उनका विश्वास था।

मगर इस बारे में स्पष्टरूप से कुछ भी कहा जाना संभव नहीं है। मगर उसकी सोच और उसके प्रति सम्मान की भावना भी उनमें थी। उनका कहना था कि यह नज़रिया सकारात्मक था। केंद्रीय मंत्री थावरचंद ने कहा कि श्री राम मंदिर पर किसी भी तरह का निर्णय सहमति से ही होगा। इस मसले पर सभी की सहमति भी बनाई जाएगी।

शीर्ष न्यायालय का जो भी निर्णय होगा वह ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना भी की। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रम कानूनों को कमजोर करने के लिए कांग्रेस अपनी ओर से प्रयास कर रही है। राहुल जिस तरह के प्रयास कर रहे हैं वे श्रमिकों में असहिष्णुता फैला सकते हैं। यह किसी के भी हित में नहीं हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -