भारती सिंह के बेटे गोला ने बोला पहला शब्द, सामने आया VIDEO
भारती सिंह के बेटे गोला ने बोला पहला शब्द, सामने आया VIDEO
Share:

जानी मानी मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के बेटे गोला के वीडियोज बहुत पसंद किए जाते हैं। शहनाज गिल भी भारती के बच्चे से बहुत प्यार करती हैं। अब हर्ष एवं भारती ने गोला का एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह पापा बोल रहा है। क्लिप में गोला बहुत क्यूट नजर आ रहा है। भारती उसे बोलना सिखाती हैं तथा वह इसे कॉपी करता है। हर्ष उसके मुंह से पापा सुनकर बहुत खुश हैं वहीं भारती ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि वह मां भी बोलेगा।

भारती ने अप्रैल 2022 में बेटे को जन्म दिया था। वे अपने व्लॉग और सोशल मीडिया पर बेटे लक्ष्य के वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब हर्ष ने वीडियो शेयर किया है। इसमें भारती लक्ष्य को गोद में लेकर पापा बोल रही हैं। कुछ देर में गोला उन्हें कॉपी करके पापा बोलता है। इस पर हर्ष खुश हो जाते हैं। हर्ष ने कैप्शन दिया है, गोले का पहला वर्ड पापा। इसी वीडियो को भारती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगाकर लिखा है, मां भी बोलेगा।

वही हर्ष के इस वीडियो पर कई स्टार्स के कमेंट्स हैं। देवोलीना, नेहा कक्कड़, जैस्मिन भसीन, चिंकी-मिंकी समेत कई प्रशंसकों ने हार्ट इमोजी बनाकर गोला पर प्यार लुटाया है। बता दें कि भारती अपनी प्रेग्नेंसी भर ऐक्टिव रही थीं। गोला ने 3 अप्रैल को जन्म लिया इसके लगभग 11 दिन पश्चात् ही वह काम पर लौट आई थीं। भारती ने लगभग 2 महीने तक बेटे का चेहरा नहीं दिखाया था। तत्पश्चात, अपने यूट्यूब चैनल पर दोनों अपने बेटे से जुड़े अपडेट देते रहते हैं।   

रामायण के लक्ष्मण ने कैमरे के सामने कर दी ऐसी हरकत! वीडियो देख भड़के लोग

इस मशहूर स्टार के भड़काने पर दुल्हन ने तोड़ दी थी शादी, कपिल शर्मा के शो में खुला राज

शादी के बंधन में बंधी ये मशहूर एक्ट्रेस, सामने आई तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -