भारती सिंह ने बेटे गोला संग किया रैंप वॉक, इंटरनेट पर छाया VIDEO
भारती सिंह ने बेटे गोला संग किया रैंप वॉक, इंटरनेट पर छाया VIDEO
Share:

जाने माने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और भारती सिंह अक्सर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। कभी स्वयं के कारण तो कभी अपने बच्चों की वजह से। एक बार फिर ऐसा ही हुआ, जब दोनों को साथ देखा गया। वो भी क्यूट-क्यूट बच्चों के साथ। पिछली रात 14 मई को एक इवेंट में दोनों अपने बेटी एवं बेटे के साथ पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इनके बच्चों के संग रैम्प वॉक करने के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं, जिस पर लोगों ने जमकर अपना प्यार बरसाया।

वहीं इस इवेंट में भारती सिंह सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहीं। वे अपने बेटे गोला संग इवेंट में दिखाई दी। गोला भले ही अभी छोटे हैं और चल नहीं सकते मगर उन्हें कृष्णा अभिषेक ने गोद में उठा लिया तथा भारती सिंह संग रैंप वॉक की। भारती के पति हर्ष लिंबाचिया इस के चलते दिखाई नहीं दिए। गोला अपनी ही धुन में मस्त दिखाई दे रहे थे तथा दर्शकों को देखकर उन्होंने हाथ अवश्य हिलाया।

वही कपिल शर्मा ने अपनी क्यूट लिटिल गर्ल अनायरा शर्मा (kapil sharma daughter)संग रैंप वॉक किया हैं। इस दौरान कपिल शर्मा एवं उनकी बेटी दोनों ही ब्लैक ड्रेस पहनी थी तथा नन्हीं अनायरा ने पापा कपिल संग रैंप पर वॉक करते हुए गजब का आत्मविश्वास दिखाया। उसने दर्शकों की ओर वेव किया तथा फिर लोगों को कपिल के बोलने पर फ्लाइंग किस भी दी। कपिल शर्मा अपनी नन्हीं बेटी को देखकर मुस्कुराते नहीं थक रहे थे। इंटरनेट पर कपिल एवं अनायरा के रैंप वॉक का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

असित मोदी पर यौन शोषण के आरोप लगाने के बाद जेनिफर ने शेयर किया नया VIDEO

सबा इब्राहिम का टूटा मां बनने का सपना

भिड़े ने किया असित मोदी का सपोर्ट तो बोली जेनिफर- 'वह भी एक मर्द है'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -