8 दिसंबर को है भारत बंद, जानिये क्या रहेगा खुलेगा और क्या बंद
8 दिसंबर को है भारत बंद, जानिये क्या रहेगा खुलेगा और क्या बंद
Share:

नई दिल्ली: केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार 12वें दिन भी चल रहा है। आप जानते ही होंगे किसानों के प्रदर्शन में अब तक कई नेताओं से लेकर बड़े-बड़े स्टार्स तक ने साथ दिया है। ऐसे में किसानों ने इस प्रदर्शन के बीच 8 दिसंबर को देशव्यापी भारत बंद तक का एलान कर दिया है। उनके इस एलान को भारी समर्थन मिल रहा है। बीते दिनों ही सिंधू बॉर्डर पर जमे किसानों ने कहा कि '8 दिसंबर को सुबह से लेकर शाम तक भारत बंद रहेगा और चक्का जाम दिन के 3 बजे तक चलेगा। इस दौरान कई जरूरी सामनों की आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है।'

अब आप सभी को हम बताने जा रहे हैं कि कल यानी मंगलवार 8 दिसंबर को भारत बंद के दौरान क्या-क्या होगा। बताया जा रहा है सभी तरह के दुकानें और कारोबार बंद रहेंगे। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में सभी मंडियां बंद रहेंगी। वहीं दूध, हरी सब्जियों से लेकर कई जरूरी सेवाएं भी बंद से प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि भारत बंद के दौरान शादी के कार्यक्रमों को छूट मिली है। वहीं एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को भी छूट रहेगी।

बीते दिनों ही सिंधु बॉर्डर पर जय किसान आंदोलन से योगेंद्र यादव ने बताया था कि, '8 तारीख को सुबह से शाम तक भारत बंद रहेगा। चक्का जाम शाम तीन बजे तक रहेगा। दूध-फल-सब्जी पर रोक रहेगी। शादियों और इमरजेंसी सर्विसेज पर किसी तरह की रोक नहीं होगी।' वैसे किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी देश की 12 प्रमुख पार्टियों ने भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है। इस लिस्ट में कांग्रेस, शिवसेना, आप, डीएमके, सपा, बसपा जैसी पार्टियां शामिल हैं।

छोटे जीएसटी करदाताओं के लिए मोदी सरकार ने जारी की नई योजना

किसानों के प्रदर्शन पर सामना में बोली शिवसेना- 'सरकार सिर्फ टाइमपास कर रही है'

ठीक नहीं है दिलीप कुमार की तबियत, इम्यूनिटी भी है कम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -