अब पंजाब में भगवंत मान को लेकर AAP में गहराया विवाद
अब पंजाब में भगवंत मान को लेकर AAP में गहराया विवाद
Share:

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी में अंर्तकलह का दौर है। दिल्ली राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर करीब 2 करोड़ रूपए लेने का आरोप लगाने के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा को लेकर विवाद गहरा गया है। तो दूसरी ओर पंजाब की आप इकाई पर भी असंतोष के बादल मंडरा रहे हैं। पंजाब इकाई में पार्टी ने बड़े बदलाव कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार संगरूर से सांसद भगवंत मान को संयोजक नियुक्त कर दिया है। इससे पार्टी के कुछ नेताओं में असंतोष है उनका कहना है कि यदि मान को ही संयोजक बनाना था तो फिर सभी को दिल्ली में क्यों निमंत्रित कर दिया यह तो यूं ही बताया जा सकता था। विधायक अमन अरोड़ा को सहसंयोजक बनाने की घोषणा कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जगराव के विधायक सरबजीत कौर मानुके को विधायक दल का द्वितीय नेता अर्थात उपनेता चुना गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधायकों से चर्चा की और फिर भगवंत मान को संयोजक बना दिया गया। पार्टी के सूत्रों ने कहा है कि खेइरा पार्टी की पंजाब इकाई में बदलाव के बाद किसी तरह का पद नहीं मिलने से असंतुष्ट हैं।

जानिए यदि MCD में भाजपा हारी तो उसे क्या होगा फायदा

उपचुनाव : AAP ने मानी हार, कहा : दोबारा जनता के लिए काम करेंगे

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -