बेंगलुरू FC ने अमरिंदर सिंह को पुणे से लोन पर खरीदा
बेंगलुरू FC ने अमरिंदर सिंह को पुणे से लोन पर खरीदा
Share:

बेंगलुरू : पुणे FC के गोलकीपर अमरिंदर सिंह आई-लीग के कुछ समय पहले आने वाले सीजन में बेंगलुरू FC से खेलते दिखाई देंगे। बेंगलुरू ने अमरिंदर को पुणे से लोन पर खरीदा है। इस बात की जानकारी बेंगलुरू ने बीते दिन यानि कि शुक्रवार को दी।  पुणे FC के गोलकीपर अमरिंदर सिंह के साथ-साथ बेंगलुरू ने इस सीजन के लिए किम सोंग योंग, अलवायन जोर्ज, सलाम रंजन सिंह, लेन डुएनजेल और तीन अंडर-19 खिलाड़ियों को भी क्लब में सम्मलित किया है। 

अमरिंदर सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह कहा है की, "मैं बेंगलुरू FC की टीम में सम्मलित हो गया हूं। हम सभी इस क्लब के पेशेवर रवैये से वाकिफ हैं। मैं पूरे सीजन में खेला जिसके बाद मैं यह कह सकता हूं कि मैं इस समय भारतीय फुटबाल में सबसे अच्छी जगह हूं।"

अमरिंदर सिंह के टीम में सम्मलित होने से बेंगलुरू के कोच एशले वेस्टवुड भी बेहद खुश हैं। उनका कहना है, "हम अमरिंदर सिंह के आने से खुश हैं। हम हमेशा ही युवा और प्रतिभावान खिलाड़ियों की तलाश में रहते हैं। अमरिंदर सिंह को मैंने इंडियन सुपर लीग (ISL) में अच्छा प्रदर्शन करते देखा था।" 

आई-लीग में बेंगलुरू अपने अभियान का आगाज सलगाओकर के खिलाफ 9 जनवरी से करेगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -