पत्तागोभी खाने से होते है अनेको फायदे
पत्तागोभी खाने से होते है अनेको फायदे
Share:

हरी सब्जियां खाने की सलाह तो हमें डॉक्टर के द्वारा भी दी जाती है। हरी सब्जियां स्वस्थ के लिए अच्छी होती है। हरी सब्ज‍ियों में आसानी से उपलब्ध होने वाली पत्तागोभी, आमतौर पर हर घर में खाई जाती है। इतना ही नहीं चाइनीज डिशेज में भी इसका काफी उपयोग किया जाता है। लेकिन इंतना ही नहीं इसके अलावा भी यह सब्जी कई गुणों से भरपूर है। आइए जानते हैं पत्तागोभी सेहोने वाले फाईदो के बारे में..

1. वजन घटाने में :- यदि आपको अपना वजन काम करना है तो पत्तागोभी को उबालकर खाए या प्रतिदिन उसका सूप पीजिए। या फिर इसका उपयोग दही या अन्य सब्ज‍ियों के साथ सलाद के रूप में भी कर सकते है।

2. कब्ज दूर करने में :- यदि आप कब्ज की समस्या से परेशान है तो पत्तागोभी का सेवन आपके लिए बहुत ही लाभप्रद होगा। यह रेशेदार होती है, जिससे पाचन क्रिया भी बेहतर होती है, और कब्ज की समस्या दूर होकर पेट आसानी से साफ हो जाता है।

3. कैंसर में :- पत्तागोभी एक ऐसी सब्जी है जिसमे कैंसररोधी तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी कैंसर से लड़ने में सहायता करते हैं।

4. आंखों की सुरक्षा में :- पत्तागोभी में बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो आखो में होने वाले माेतियाबिंद और नेत्र संबंधी अन्य रोगों से आंखों की रक्षा करता है।

5. रोगप्रतिरोधक क्षमता में :- पत्तागोभी के सेवन से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और आपकी सुरक्षा करता है।

6. त्वचा को स्वस्थ रखने में :- आपको खूबसूरत बनाए रखने और त्वचा में चमक लाने के लिए पत्तागोभी बहुत काम की चीज है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकैमिकल होते हैं, जो त्वचा की समस्याओं को खत्म कर नैचुरल ग्लो पैदा करते हैं।

7. रंग साफ करने में :- पत्तागोभी का उपयोग रंग साफ करने के लिए भी किया जाता है। इसमें पोटेशियम के अलावा विटामिन A और विटामिन E पाया जाता है। यह दोनों विटामिन मिलकर आपकी स्किन को ताजगी प्रदान करते है और आपकी त्वचा को गोरा, नर्म और आकर्षक बनाते हैं।

8. सूजन कम करने में :- पत्तागोभी में अमीनो एसिड पाया जाता है जो शरीर में होने वाले किसी भी सूजन को कम कर देता है। इसके सेवन से काफी जल्दी आराम मिलता है।

9. बालों के लिए :- बालों के लिए भी पत्तागोभी काफी लाभदायक है। पत्तागोभी का रस पीने से शरीर में सल्फर की कमी दूर होती है जिससे बालों को मजबूती मिलती है और उनका झड़ना बन हो जाता है। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला विटामिन E और सिलीकॉन से नए बालों को उगाने में मदद करता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -