महाराष्ट्र में व्यापारियों ने किया लॉकडाउन का विरोध
महाराष्ट्र में व्यापारियों ने किया लॉकडाउन का विरोध
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने कई जिलों में लॉकडाउन घोषित कर दिया है। ऐसे में व्यापारियों में नाराजगी दिखाई दे रही है। अब इसी लॉकडाउन के विरोध में बीते शनिवार को कुछ जिलों में व्यापारियों में विरोध प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शन करने वाले व्यापारियों का कहना है कि, 'पिछले पूरा साल बिना व्यापार का गया तब हालत देखकर हम भी चुप रहा गए पर अब फिर से लॉकडाउन बर्दाश्त नहीं हो सकता अगर ऐसा हुआ हो हम जी नहीं पाएंगे।'

जी दरअसल महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना को देखते हुए प्रशासन ने लातूर, बीड, परभणी, उस्मानाबाद जैसे कई जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की है। इसमें केवल आपातकालीन सेवाएं छोड़ बाकि सभी सेवाएं बंद रहेंगी। इससे सबसे ज्यादा असर व्यापर पर हो रहा है। साल 2020 में मार्च से लगे लॉकडाउन ने अर्थव्यवस्था और व्यापारियों की हालत ख़राब कर दी। अब ऐसा ही एक बार फिर होने से व्यापरियों में नाराजगी नजर आ रही है।

अब तक सभी पिछले नुकसान से बाहर आने की कोशिश कर रहे थे लेकिन एक बार फिर से राज्य में अचानक कोरोना के मामले बढ़ने लगे जिसके बाद प्रशासन को लॉकडाउन लगाना पड़ा। अब इस बंद के खिलाफ बीड के व्यापारियों ने रैली निकाल अपना विरोध जताया। उनका कहना है कि वे कोरोना के सारे नियम मानने को तैयार हैं पर लॉकडाउन को नहीं मान सकते। आपको बता दें कि राज्य में 30 अप्रैल तक सभी तरह के सामाजिक सेवाओं पर पाबंदी है।

खुशखबरी! अमरनाथ यात्रा के लिए 1 अप्रैल से शुरू होगा पंजीकरण, ऐसे कर सकेंगे आवेदन

कानपुर के अस्पताल में लगी भयंकर आग, मुख्यमंत्री ने उठाया ये सख्त कदम

आंध्र प्रदेश में हुआ दर्दनाक सड़का हादसा, 8 लोगों की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -