इस वजह से राघव पर अपना दिल हार गई परिणीति
इस वजह से राघव पर अपना दिल हार गई परिणीति
Share:

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।  बॉलीवुड अभिनेत्री ने 13 मई को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और सांसद राघव चड्ढा से इंगेजमेंट की थी, जहां मूवी और राजनीति जगत से कई हस्तियों ने भी भाग लिया। सगाई के उपरांत परिणीति ने अपनी कई खूबसूरत फोटोज फैंस के साथ पोस्ट कीं। अब हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस ने कुछ नई फोटोज भी साझा  कर अपनी जिंदगी से जुड़ी खास बातें फैंस के साथ शेयर की हैं।

इंस्टाग्राम पर सगाई की अपनी कुछ खास पलों की अनसीन तस्वीरें साझा कर परिणीति ने कैप्शन में लिखा- ''जब आपको एहसास होता है, आपको जानकारी मिल जाती है। एक बार साथ ब्रेकफास्ट करने के बाद मुझे पता चल गया था.. यह वही इंसान हैं। बेहतरीन इंसान जिनकी शांत अद्भुत, शांतिमय और प्रेरक अनुभूति होगी। उनके समर्थन, हास्य अंदाज, बुद्धिमता, दोस्ती में बेहद आनंद है। वह उनका घर है।''

अभिनेत्री ने इस बारें में आगे लिखते हुए कहा है कि- ''हमारी सगाई की पार्टी एक सपने को जीने की तरह थी - प्यार, हंसी, भावनाओं और नाच के भार के बीच खूबसूरती से एक सपना! जैसे ही हमने अपने प्यारे लोगों को गले लगाया और उनके साथ जश्न मनाया, भावनाएं उमड़ पड़ीं। राजकुमारी की कहानियों से प्रभावित एक छोटी लड़की के रूप में, मैं सोचा करती थी मेरी परीकथा कैसे शुरू होने वाली है। अब जबकि यह हो गया है, यह मेरी कल्पना से भी बेहतर है।'' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

शेयर की गई लेटेस्ट फोटोज में देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा की सगाई को उनकी फैमिली और फ्रेंन्ड्स ने जी भर के जीया। वहीं, अपनी सगाई के मध्य एक्ट्रेस अपने मंगेतर राघव चड्ढा के गले लग इमोशनल भी नजर आई थी। दोनों एक दूसरे के गले लग हग करते नजर भी आए। फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

वरुण धवन संग सामंथा देंगी बोल्ड सीन

सोनम के पति ने शेयर की पत्नी और बेटे की खूबसूरत तस्वीर

द केरला स्टोरी की सफलता पर बोली- अदा शर्मा लोगों के दिलों को छू रही है फिल्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -