इस कारण आज हो रही है आलिया की मेहंदी? ऋषि कपूर और नीतू कपूर से है खास कनेक्शन
इस कारण आज हो रही है आलिया की मेहंदी? ऋषि कपूर और नीतू कपूर से है खास कनेक्शन
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर कपल ऋषि कपूर एवं नीतू कपूर की एवरग्रीन एवं मोस्ट ब्यूटीफुल कपल्स में से एक हैं। ऋषि कपूर भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, किन्तु आज का दिन उनके प्रत्येक प्रशंसक के लिए बहुत स्पेशल और यादगार है। ऋषि कपूर ने 13 अप्रैल 1979 के दिन ही अपनी लेडी लव नीतू संग सगाई की थी। इस स्पेशल दिन को ही नीतू कपूर ने अपने बेटे के लिए चुना है। उनकी होने वाली बहू आलिया की मेहंदी जल्द रचने वाली है। 

वही नीतू कपूर ने अपनी सगाई के विशेष दिन ऋषि कपूर संग एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा करके पुरानी यादों को ताजा किया है। मोनोक्रोम तस्वीर में ऋषि कपूर अपनी स्वीटहार्ट नीतू कपूर को रिंग पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि नीतू उन्हें प्यार भरी नजरों से देख रही हैं। 

वही ऋषि कपूर और नीतू कपूर की सगाई की तस्वीर को यदि आप ध्यान से देखेंगे तो ऋषि कपूर अपने गले में फूलों का हार भी पहने नजर आ रहे हैं। इस यादगार तस्वीर को साझा करते हुए नीतू कपूर ने स्पेशल कैप्शन भी लिखा है। नीतू ने लिखा- बैखासी की खूबसूरत यादें। 43 वर्ष पहले इसी दिन 13 अप्रैल 1979 को हमारी सगाई हुई थी। 

शुरू हुई आलिया की शादी की रस्मे, सामने आई मेहमानों की तस्वीर

थियेटर में बैठी इस हसीना पर आया सलमान खान का दिल, वायरल हुई तस्वीर

अपनी शादी में बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर, नीतू कपूर ने खुद किया था चौंकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -