इस अदाकारा के कारण हुई मुनव्वर फारुकी की दूसरी शादी, बने 2 बच्चों के पिता

इस अदाकारा के कारण हुई मुनव्वर फारुकी की दूसरी शादी, बने 2 बच्चों के पिता
Share:

जाने माने मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने जबसे दूसरी शादी की है, हर कोई उनकी वेडिंग डिटेल्स, प्रेम कहानी जानने के लिए बेताब है। मुनव्वर और महजबीन कोटवाला की शादी पर बड़ी अपडेट सामने आई है। अटकलें हैं कपल की पहली मुलाकात हिना खान ने कराई थी। प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, हिना खान ने मुनव्वर को महजबीन से मिलवाया था। दोनों 2 महीने पहले एक इवेंट में मिले थे। 

हिना ने महजबीन को मुनव्वर का मेकअप करने के लिए भेजा था। वहां वो दोनों पहली बार मिले। फिर क्या हुआ वो सभी जानते हैं। मुनव्वर और महजबीन अब शादीशुदा हैं। 26 मई को दोनों ने करीबी लोगों की उपस्थिति में शादी रचाई। किसी को उनके निकाह की खबर नहीं लगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुनव्वर और महजबीन की प्रेम कहानी में हिना का अहम योगदान है इसलिए वो भी निकाह में इंवाइटेड थीं। 

सोशल मीडिया पर मुनव्वर की महजबीन संग फोटो भी वायरल हो रही है। फिलहाल दोनों ने शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। महजबीन पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं। ये उनकी भी दूसरी शादी है। दावा है पहली शादी के महजबीन की 10 वर्षीय एक बेटी है। वहीं मुनव्वर का पहली शादी से एक बेटा है। मुनव्वर बिग बॉस 17 में दिखाई दिए थे। जहां उनकी निजी जिंदगी की धज्जियां उड़ी थी।

'उनका खुद का तलाक हुआ है और 20 साल के बच्चों को देखने में लगे हो', सीनियर एक्ट्रेस को लेकर बोली ईशा

मुनव्वर फारूकी के निकाह पर आई दोस्तों की प्रतिक्रिया, जानिए किसने क्या कहा?

डांस दीवाने 4 के सेट पर रो पड़ी भारती सिंह, सुनील शेट्टी का जताया आभार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -