मुनव्वर फारूकी के निकाह पर आई दोस्तों की प्रतिक्रिया, जानिए किसने क्या कहा?

मुनव्वर फारूकी के निकाह पर आई दोस्तों की प्रतिक्रिया, जानिए किसने क्या कहा?
Share:

टीवी जगत के मशहूर स्टार्स करण कुंद्रा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक अपने नये शो 'लाफ्टर शेफ' को लेकर ख़बरों में बने हुए हैं। 'लाफ्टर शेफ' में इनके अतिरिक्त टेलीविज़न की और भी कई बड़ी हस्तियां लोगों को हंसाती नजर आएंगी। शो 2 जून से कलर्स टीवी पर स्ट्रीम होगा। शो आरम्भ होने से पहले इसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई, जिसमें अर्जुन बिजलानी, अंकिता, विक्की एवं करण मीडिया से 'लाफ्टर शेफ' पर बात करते नजर आए। 

इसके चलते पैपराजी ने करण कुंद्रा से मुनव्वर फारूकी की शादी पर सवाल पूछा। करण कुंद्रा से पूछा गया कि 'करण सर मुनव्वर की दूसरी शादी हो चुकी है, क्या आपको इसकी जानकारी है'? करण कुंद्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा- मुनव्वर की शादी के लिये आप इतना क्यों शरमा रहे हो? फिर उनसे कहा गया कि आप उनके रिसेप्शन में भी गये थे। सवाल का मजेदार जवाब देते हुए करण ने कहा कि 'मैं समोसा बना रहा था।' करण ने सवाल को घुमाने का बहुत प्रयास किया, किन्तु उनकी हंसी छूट जाती है। वहीं अर्जुन बोलते हैं कि 'अरे उसको बधाई दे।' फिर करण धीरे से कहते हैं कि 'दे दिया।' इतने में अंकिता बोलती हैं कि 'मुनव्वर अगर तेरी शादी हो गई है, तो बधाई हो।' ऐसे में करण ने तुरंत मामला संभाला। 

उन्होंने कहा कि 'अगर-वगर पर मत जाओ। मुनव्वर को जब बताना होगा। वो शादी के बारे में बता देगा।' चर्चा है कि बिग बॉस 17 विनर और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला के साथ गुपचुप निकाह कर लिया है। महजबीन संग ये मुनव्वर की दूसरी शादी है। 2017 में उन्होंने जैस्मिन नाम की लड़की से शादी रचाई थी, मगर शादी के 5 वर्ष पश्चात् ही दोनों का तलाक  हो गया। पहली शादी से उन्हें एक बेटा भी है। हालांकि, दूसरी शादी पर अब तक मुनव्वर या महजबीन का कोई आधिकारिक कमेंट सामने नहीं आया है। 

डांस दीवाने 4 के सेट पर रो पड़ी भारती सिंह, सुनील शेट्टी का जताया आभार

आखिर क्यों घर छोड़कर भागे थे 'तारक मेहता...' शो के सोढ़ी? खुद कही ये बात

इस मशहूर अदाकारा ने किया कान्स फिल्म फेस्टिवल का पर्दाफाश, बोली- 'पैसे देकर जाते हैं...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -