शक के कारण कर दिये पत्नी के टुकड़े-टुकड़े
शक के कारण कर दिये पत्नी के टुकड़े-टुकड़े
Share:

अलवर :  यहां एक व्यक्ति ने शक के आधार पर अपनी ही पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े टुकड़े कर दिये। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने पूरी कहानी पुलिस के सामने उगल दी।

पुलिस ने बताया कि पांच दिनों पहले शहर के कुछ हिस्सों में मानव अंग मिले थे। पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो सब कुछ सामने आ गया। पुलिस के अनुसार अलवर में रहने वाला योगेश मल्होत्रा अपनी पत्नी आरती पर शक करता था। आरती काफी सुन्दर थी लेकिन योगेश को यह शक था कि उसकी पत्नी किसी ओर के साथ गुलछर्रे उड़ाती है। इसी बात को लेकर हर दिन दोनों के बीच विवाद होता था।

वारदात वाले दिन भी योगेश ने आरती से विवाद किया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि पहले उसने आरती के शव को जलाना चाहा था लेकिन बाद में उसने शव के टुकड़े कर शहर के विभिन्न हिस्सों में डाल दिया। बताया गया है कि आरोपी के घर के पास रहने वाले लोगों ने पुलिस को यह जानकारी दी थी कि उसकी पत्नी कई दिनों से दिखाई नहीं दे रही है, इसके बाद पुलिस ने योगेश से पूछताछ की थी, लेकिन वह फरार हो गया था। पुलिस ने उसे हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार कर लिया है।

मामूली विवाद में कर दी भाई की हत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -