BDO 'साहब' ने मांगी 5 लाख की रिश्वत, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
BDO 'साहब' ने मांगी 5 लाख की रिश्वत, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
Share:

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम के प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञान रंजन पर रिश्वत लेने का इल्जाम लगा है। दरअसल नामकुम प्रखंड विकास पदाधिकारी पर एक ट्रांसपोर्टर ठेकेदार संजीत कुमार यादव से 5 लाख रुपए रिश्वत लेने की घटना सामने आई है। इस बात का खुलासा जिला आपूर्ति दफ्तर की तहकीकात में हुआ है। इस सिलसिले में ट्रांसपोर्टर द्वारा लिखित शिकायत एवं अवैध रुपये के लेन-देन का ऑडियो वीडियो क्लिप भी जिला आपूर्ति को उपलब्ध कराया गया था।

आपको बता दें इन गंभीर इल्जामों के मामले में खाद्य आपूर्ति दफ्तर द्वारा एक टीम भी गठित की गई थी। टीम की जांच के चलते 12 व्यक्तियों का बयान लिया गया। साथ ही पीड़ित पक्ष के द्वारा दिए गए साक्ष्यों के आधार पर प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपराधी पाया गया। जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने जांच रिपोर्ट रांची उपायुक्त को सौंप दी गयी है। साथ ही इस मामले में कार्मिक विभाग से उपायुक्त द्वारा कार्रवाई की अनुसंशा की गई है।

बता दें ट्रांसपोर्ट संवेदक संजीत कुमार यादव द्वारा 26 मार्च को जिला आपूर्ति दफ्तर को लिखित शिकायत दी गयी थी। इस मामले में बताया गया कि नामकुम के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश जायसवाल द्वारा रूपये की मांग की जा रही है, नहीं देने पर प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप के अनुसार, जनवरी में प्रखंड विकास पदाधिकारी को 5 लाख रुपये दिए गए, जिसका वीडियो क्लिप भी आवेदक द्वारा दिया गया। इसके पश्चात् भी मार्च 2022 महीने में भी इतनी ही राशि की मांग प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, नामकुम द्वारा की गई। रुपये नहीं देने की स्थिति में FIR करने एवं ब्लैक लिस्टेड करने की धमकी भी देने की बात भी सामने आई है। वही पूछताछ में इस बात की भी पुष्टि हुई है कि समिउल्लाह खान (डीलर) प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, नामकुम के साथ मिलकर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, नामकोम के इशारे पर कार्य करते है और अवैध राशि की उगाही किया करते हैं।

जा रहे हैं नैनीताल घूमने तो इन जगहों की जरूर करे सैर

कुछ ही दिनों में वजन कम कर देगी ये ख़ास चाय, बनाए इस तरह

इंदौर: बुर्के वाली लड़की ने सड़क पर कर डाली रंजीत सिंह की पिटाई, वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -