शशांक मनोहर हो सकते है BCCI के अध्यक्ष
शशांक मनोहर हो सकते है BCCI के अध्यक्ष
Share:

कुछ दिनों पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को दिल का दोरा पड़ने ले कारण उनकी मौत हो गई और उनकी जगह खली पद के लिए बहुत सारी अटकलें लगाई जा रही थी,लेकिन अब कुछ हद तक अध्यक्ष पद को लेकर जारी गतिरोध लगभग खत्म हो गया है। 

नागपुर के वकील और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष रह चुके शशांक मनोहर एक बार फिर बोर्ड का अध्यक्ष पदभार सँभालने के लिए बिलकुल तैयार है। सूत्रों के हवाले से पता चला है की, मनोहर की उम्मीदवारी पर शरद पवार खेमा और अरुण जेटली और अनुराग ठाकुर ने भी सहमति जता दी है। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष पद के लिए मनोहर को अनुराग ठाकुर और शरद पवार गुट दोनों का साथ मिल गया है। वहीं एन श्रीनिवासन गुट की दावेदारी कमजोर बनी हुई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव अनुराग ठाकुर अाने वाले महीने में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की आम बैठक की घोषणा कर सकते  हैं और इसमें नई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष को नियुक्त कर लिया जाएगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -