खालिस्तानी प्रोपेगेंडा चला रहा था BBC ? ट्विटर हैंडल को सरकार ने किया बैन

खालिस्तानी प्रोपेगेंडा चला रहा था BBC ? ट्विटर हैंडल को सरकार ने किया बैन
Share:

चंडीगढ़: पंजाब में खालिस्तान समर्थक संगठन वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह के खिलाफ जारी एक्शन के बीच ब्रिटिश मीडिया एजेंसी BBC पर गाज गिरी है। सरकार ने BBC न्यूज़ पंजाबी के ट्विटर हैंडल पर भारत में रोक लगा दी है। इससे पहले भी कुछ अन्य ट्विटर हैंडल पर रोक लगाई गई थी। BBC पंजाबी के ट्विटर हैंडल ‘@bbcnewspunjabi’ पर जाने में एक मैसेज नज़र आ रहा है। इस मैसेज में कहा गया है की, कानूनी माँग के जवाब में इस हैंडल को भारत में रोका गया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब BBC पर इस प्रकार का एक्शन लिया गया हो।

बता दें कि, इससे पहले सरकार ने BBC की प्रोपेगेंडा डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ को दिखाने पर भी भारत में रोक लगा दी थी। यह डॉक्यूमेंट्री वर्ष 2022 में हुए गुजरात दंगो पर बनाई गई थी। इस डॉक्यूमेंट्री में भारत की एकता और अखंडता पर प्रहार करने का प्रयास किया गया था। बता दें कि इससे पहले 19 मार्च, 2023 को खालिस्तान समर्थक सांसद और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान का ट्विटर हैंडल भी इसी तरह प्रतिबंधित किया गया था। वह संगरूर लोकसभा सीट से सांसद हैं। सिमरनजीत के ट्विटर हैंडल पर भी “कानूनी माँग के जवाब में इस अकाउंट को भारत में रोका गया” का मैसेज नज़र आ रहा है।

इतना ही नहीं, 20 मार्च 2023 को कनाडा के सांसद जगमीत सिंह का ट्विटर हैंडल भी भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था। बता दें कि जिन ट्विटर हैंडल्स पर कार्रवाई की जा रही है, उन पर अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई को लेकर गलत तरीके से दिखाने या बताने का इल्जाम है। ऐसे में ये सवाल ये भी उठ रहा है कि, क्या BBC  भी खालिस्तानी प्रोपेगेंडा चला रहा था, जो उस पर ये कार्रवाई हुई है।  

दलित उमेश पाल का परिवार बोला- हमें सीएम योगी पर पूरा भरोसा, अतीक अहमद को मिले फांसी

'राहुल गांधी माफ़ी मांगो..', मुंबई प्रेस क्लब की मांग, प्रेस वार्ता में किया था पत्रकार का अपमान !

मद्रास हाई कोर्ट से पनीरसेल्वम को बड़ा झटका, पलानीस्वामी को मिली AIADMK की कमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -