बीबीसी के ट्विट पर चर्चा, भूल गया सानिया का नाम
बीबीसी के ट्विट पर चर्चा, भूल गया सानिया का नाम
Share:

नई दिल्ली: ऐसे समय जब सारा देश टेनिस सनसनी सानिया और मार्टिना हिंगिस के विबंलडन में डबल्स मुकाबले में चैंपियन बनने की खुशियां मना रहा है तब बीबीसी इंडिया द्वारा सोशल नेटवर्किंग साईट पर इस जीत का श्रेय भारतीय खिलाड़ी से छीन लिया गया है। बीबीसी इंडिया ने अपने ट्विटर अकाउंट में मार्टिना हिंगिस की उपलब्धियों का बखान किया है। इससे भारतीय प्रशंसकों में इस ट्विट को लेकर चर्चा चलती रही। मिली जानकारी के अनुसार बीबीसी इंडिया द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट में कहा गया कि हिंगिस ने विंबलडन युगल का खिताब जीत लिया। जिसे लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने संज्ञान लिया। इस दौरान बीबीसी ने अपनी गलती को मान लिया।

जिसके बाद बीबीसी ने इस जीत की सफलता का श्रेय सानिया को भी दिया। इस ट्विट पर 411 लोगों ने रीट्विट किया और सानिया और हिंगिस की तारीफ की। मामले में कहा गया कि दोनों ही खिलाडि़यों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर प्रतिस्पर्धियों को कोई मौका नहीं दिया हालांकि यह जोड़ी अपना पहला सेट हार गई लेकिन इसके बाद सारे सेट इस जोड़ी ने अपने नाम किए और मैच में अफेंसिव खेल का प्रदर्शन किया। दोनों की जोड़ी ने एक दूसरे के लिए डिफेंसिव गेम भी खेला। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -