बासित ने की शांति की बात, कहा: बातचीत से हल होगा मसला
बासित ने की शांति की बात, कहा: बातचीत से हल होगा मसला
Share:

नई दिल्ली : पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान को आपस में वार्ता करनी होगी। वार्ता ही दोनों देशों के विवाद का समाधान है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारत द्वारा सर्जिकल स्ट्राईक किए जाने और आतंकियों के लाॅन्च पैड ध्वस्त करने के बाद पाकिस्तान और आतंकी जैसे बौखला गए हैं। पाकिस्तान भारत विरोधी बयान देता रहा और विश्व समुदाय को उसने अपने खिलाफ कर लिया।

अब उसके अधिकारी, ब्यूरोक्रेट्स और नेता शांति की बात कर रहे हैं। भारत में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने कहा कि भारत और पाकिस्तान युद्ध न करें। युद्ध विकल्प नहीं हैं बल्कि चर्चा करना चाहिए। भारत को लेकर पाकिस्तान के हाईकमिश्नर बासित ने कहा कि भारत वार्ता के लिए तैयार नहीं होता है तो फिर भी वे हमेशा इंतजार करने के लिए तैयार होंगे।

वे पाकिस्तान को आतंक समर्थित देश कहने से नाराज थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आतंकी देश नहीं कहना चाहिए। यदि ऐसा कहा गया तो वे सहयोग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में कूटनीति से ही विवाद हल हो सकते हैं। अब्दुल बासित ने कहा कि भारत ने सर्जिकल स्ट्राईक नहीं की थी एक तरह से अप्रत्यक्ष तौर पर पाकिस्तान में आतंकी होने की बात से इन्कार कर दिया।

ये फिल्मे दर्शाती है भारत और पाक के रिश्ते

BSF ने जब्त की पाकिस्तानी नाव

पाकिस्तानी कलाकारों पर महानायक...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -