BSF ने जब्त की पाकिस्तानी नाव
BSF ने जब्त की पाकिस्तानी नाव
Share:

नई दिल्ली : सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब से सटी पाकिस्तान की सीमा पर रावी नदी के निकट पाकिस्तान की नाव को पकड़ा है। यह नाव तोता गुरू पोस्ट से पकड़ी गई है। अब इस नाव की जांच की जा रही है। हालांकि नाव में कोई सवार नहीं था और यह लावारिस हालत में पाई गई है।

लावारिस हालत में पाए जाने पर स्थिति काफी गंभीर हो गई और बीएसएफ ने आसपास के क्षेत्र में सघन निगरानी प्रारंभ कर दी है। इस मामले में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। गौरतलब है कि मुंबई के समुद्री क्षेत्र में भी पाकिस्तान की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर संदेह जताया गया है।

मुंबई से सटे नेवी एरिया के पास बीते समय कुछ संदिग्धों को स्कूलां बच्चों द्वारा देखे जाने और उनकी खोज किए जाने से स्थिति और गंभीर हो गई थी। तो दूसरी ओर पोरबंदर क्षेत्र में भी सुरक्षा बल ने संदिग्ध बोट का पता लगाया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -