नववर्ष में बैंक में लूट, 55 लाख की नकदी पर हाथ साफ
नववर्ष में बैंक में लूट, 55 लाख की नकदी पर हाथ साफ
Share:

आगरा : आगरा में नव वर्ष में अज्ञात डकैतों ने बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इन आरोपियों द्वारा 55 लाख रूपए पर अपना हाथ साफ किया है। लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ये बदमाश हथियारों से लैस थे। आरोपियों ने वारदात को फिल्मी स्टाईल में अंजाम दिया। इसके लिए वे मोटरसाइकिल से बैंक में दाखिल हुए और गनमैन पर ही बंदूक तान दी। इसके बाद आरोपी बैंक मैनेजर और कैशियर के समीप पहुंचे।

आरोपियों ने बंदूक की नोंक पर कैशियर से कैशरूम की चाभी छीनकर बदमाशों ने दो थैलों में नकदी छीन ली और वे फरार हो गए। इन आरोपियों ने बैंक में दाखिल होते ही आरोपियों को जमीन पर लिटा दिया। आरोपी रूपए और बंदूक लेकर फरार हो गए। लूट की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। पुलिस ने फौरन विभिन्न क्षेत्रों की नाकेबंदी कर दी।

शहर के सभी हाईवे को सील कर दिया गया। बैंक में डाॅग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों द्वारा जांच करवाहई गई। एसएसपी परमिंदर सिंह ने मौका ए वारदात का जायज़ा लिया। लूट की वारदात को लेकर बैंककर्मियों से पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है। दूसरी ओर बैंक कर्मचारियों से नोटों का विवरण लिया जा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -