जनवरी में पूरे 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देंखे पूरी सूची
जनवरी में पूरे 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देंखे पूरी सूची
Share:

नई दिल्‍ली: नववर्ष को आरम्भ होने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. वर्ष आरम्भ होने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने जनवरी माह में होने वाली बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है. इस सूची के मुताबिक, जनवरी 2022 में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. इस कारण यदि आपका कोई आवश्यक काम है तो उसे पहले ही निपटा लें.

14 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी:-
जनवरी 2022 में बैंकों की कुल 14 दिन के अवकाशों में 4 अवकाश रविवार हैं. इनमें कई छुट्टियां निरंतर भी पड़ने वाली है. बता दें कि पूरे देश में 14 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक के आधिकारिक पोर्टल पर दी गई छुट्टियों की सूची के अनुसार, ये छुट्टियां अलग-अलग प्रदेशों में हैं. ये सभी छुट्टियां सभी प्रदेशों में लागू नहीं होंगी. वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार, रविवार के अतिरिक्त महीने के दूसरे एवं चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे.

इन दिन रहेगी छुट्टी:-
तारीख  -  दिन  -  पर्व

1 जनवरी - शनिवार - देश भर में नए साल का दिन
2 जनवरी - रविवार - देश भर में सप्ताहिक छुट्टी
3 जनवरी - सोमवार - सिक्किम में नए साल और लासूंग की छुट्टी रहेगी
4 जनवरी - मंगलवार - सिक्किम में लासूंग पर्व की छुट्टी रहेगी
9 जनवरी - रविवार - गुरु गोबिंद सिंह जयंती पूरे देश में, पूरे देश में वीक ऑफ
11 जनवरी - मंगलवार - मिशनरी दिवस मिजोरम
12 जनवरी - बुधवार - स्‍वामी विवेकानंद जयंती की छुट्टी रहेगी
14 जनवरी - शुक्रवार - मकर संक्रांति पर कई राज्यों में छुट्टी रहेगी
15 जनवरी - शनिवार - पोंगल पर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु छुट्टी रहेगी
16 जनवरी - रविवार - देश भर में सप्ताहिक छुट्टी
23 जनवरी - रविवार - नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, पूरे देश में वीक ऑफ
25 जनवरी - मंगलवार - राज्य स्थापना दिवस हिमाचल प्रदेश
26 जनवरी - बुधवार - गणतंत्र दिवस पूरे देश में छुट्टी रहेगी
31 जनवरी - सोमवार - असम में छुट्टी रहेगी

32 वर्षों तक देश की रक्षा कर आज सेवामुक्त हुआ INS खुखरी

हरभजन सिंह के वो 3 दमदार रिकॉर्ड, जिन्हे तोड़ना किसी भी गेंदबाज़ के लिए मुश्किल

इंडियन आर्मी को मिले अत्याधुनिक Suicide drone, अब चीन-पाक की आएगी शामत !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -