बैंक कर्मचारियों की 2 दिसंबर को हड़ताल
बैंक कर्मचारियों की 2 दिसंबर को हड़ताल
Share:

नई दिल्ली : 2 दिसंबर को पुरे देश के बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल रखने का ऐलान किया है. वहीं, स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल का दिन बड़ा कर 1 और 2 दिसंबर कर दिया है. स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने इस बात का भी एलान किया है की यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे.

बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगें-

  • SBI के एसोसिएट बैंकों को प्रथक किया जाए.
  • सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक अनुकंपा नियुक्तियां की जाएं.
  • स्टाफ के लिए हाउसिंग लोन की राशि बढ़ाई जाए.
  • सब स्टाफ और पार्ट टाइम कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए.

26 अक्टूबर से आंदोलन में तेजी :- बैंक कर्मचारियों ने इस बात की भी पुष्टि की है की वह अपने इस आंदोलन को 26 अक्टूबर से तेज कर देंगे और दिसंबर तक पुरे देश में हड़ताल करेंगे. यूनियन ने कहा है कि लगता है SBI प्रबंधन को बैठकर बातचीत कर समाधान निकालने में भरोसा नहीं है. इसलिए आंदोलन जारी रहेगा. इससे पहले 2 सितंबर को भी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर थे.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -