बेंगलुरु दंगों का मुख्य साजिशकर्ता सैयद अब्बास गिरफ्तार, पैगम्बर मोहम्मद पर पोस्ट का मामला
बेंगलुरु दंगों का मुख्य साजिशकर्ता सैयद अब्बास गिरफ्तार, पैगम्बर मोहम्मद पर पोस्ट का मामला
Share:

बैंगलोर: राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने गत वर्ष अगस्त में बेंगलुरु में हुए दंगा मामले के मुख्य साजिशकर्ता को बुधवार (जून 30, 2021) को अरेस्ट कर लिया है। दंगे के दौरान चार लोगों की जान चली गई थी। NIA के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया है कि गोविंदपुर निवासी 38 वर्षीय सैयद अब्बास को बेंगलुरु से अरेस्ट किया गया है।

उन्होंने बताया कि अब्बास को बेंगलुरु की विशेष NIA कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे 6 दिन के लिए एजेंसी की कस्टडी में भेज दिया गया। अब्बास बेंगलुरु में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) का नागवाड़ा वार्ड का प्रमुख है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बेंगलुरु में हुई हिंसा मामले में फरार चल रहे कांग्रेस नेता व पूर्व महापौर संपत राज को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। संपत राज को बेंगलुरु से अरेस्ट किया गया था। उन पर हिंसक भीड़ को उकसा कर दंगे भड़काने का इल्जाम है। बीते दिनों कोरोना के उपचार के दौरान संपत एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती होने के बाद फरार हो गए थे। इसके बाद से पुलिस लगातार इनकी खोज में थी।

बता दें कि गत वर्ष 11 अगस्त को बेंगलुरू में हजारों लोगों ने MLA के एक रिश्तेदार के माध्यम से सोशल मीडिया पर पैगम्बर मोहम्मद को लेकर भड़काऊ पोस्ट साझा करने को लेकर कांग्रेस विधायक आर अखंड श्रीनिवास मूर्ति और उनकी बहन जयंती के घरों को आग के हवाले कर दिया था। आक्रोशित भीड़ ने डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस थानों को इस संदेह में अगा लगा दी थी कि MLA का रिश्तेदार हवालात में है।

 

राष्‍ट्रीय चिकित्‍सक दिवस पर WHO ने किया फ्रंटलाइन वर्कर्स को सलाम

डॉक्टर्स डे पर सभी डॉक्टर्स को मेरी शुभकामनाएं: PM नरेंद्र मोदी

9 साल की उम्र में हुई शादी, बच्चे की मौत के बाद शुरू किया पढ़ना और बनीं देश की पहली 'महिला डॉक्टर'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -