डॉक्टर्स डे पर सभी डॉक्टर्स को मेरी शुभकामनाएं: PM नरेंद्र मोदी
डॉक्टर्स डे पर सभी डॉक्टर्स को मेरी शुभकामनाएं: PM नरेंद्र मोदी
Share:

नई दिल्ली: आज यानी गुरुवार को डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है। ऐसे में इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के सभी डॉक्टरों को बधाई दी है। बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि, ''भारत ने चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय काम किया है और दुनिया को स्वस्थ बनाने में योगदान दिया है।'' आप देख सकते हैं उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, ‘‘डॉक्टर्स डे पर सभी डॉक्टर्स को मेरी शुभकामनाएं। मेडिकल के क्षेत्र में भारत की प्रगति सराहनीय है। भारत ने दुनिया को स्वस्थ रखने में योगदान दिया है।’’ आप सभी जानते ही होंगे कि हर साल एक जुलाई राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जी दरअसल आज ही के दिन देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि है और यह दिन उन्हीं की याद में मनाया जाता है। आप देख सकते हैं पीएम मोदी ने इस दौरान मन की बात की एक ऑडियो क्लिप भी शेयर की है। इसमें उन्होंने डॉक्टर्स की सराहना की थी। जी दरअसल मन की बात में पीएम मोदी ने कहा था, ''मेरे प्यारे देशवासियों अब से कुछ दिन बाद हम डॉक्टर्स डे मनाएंगे, जिसे हम डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय के जन्मदिन के मौके पर मनाते हैं। कोरोना काल में डॉक्टर्स के योगदान के हम सब आभारी हैं। डॉक्टर्स ने अपनी जान की परवाह न करते हुए देश की सेवा की।''

इसके अलावा पीएम ने कहा था, ''प्रेम की शक्ति से ही हमारी सेवा कर पाते हैं। इसलिए हमारा दायित्व है कि उतने ही प्रेम से उनका धन्यवाद करें, उनका हौसला बढ़ाएं। देश में वैसे कई लोग हैं जो डॉक्टर्स की मदद के लिए आगे हैं। ऐसी ही एक प्रयास के बारे में मुझे पता चला, श्रीनगर के तारिक अहमद ने डल झील में एक वोट एंबुलेंस सर्विस शुरू की। वो हाउसवोट ओनर हैं और उन्होंने खुद भी कोरोना से जंग लड़ी है। इसके जरिए वो लोगों को जागरुक करने का भी काम कर रहे हैं। वो वोट से अनाउंसमेंट भी करते हैं, उनकी कोशिश यही है कि लोग मास्क पहनें।''

9 साल की उम्र में हुई शादी, बच्चे की मौत के बाद शुरू किया पढ़ना और बनीं देश की पहली 'महिला डॉक्टर'

स्टूडियो और हॉलीवुड यूनियनों ने काम पर लौटने के नियमों पर किया वार्ता का विस्तार

अफगानिस्तान ने की पाकिस्तानी सैनिकों पर गोलीबारी, 2 सैनिकों की गई जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -