2024 में चुनाव को लेकर बालासाहब थोराट ने किया ये बड़ा दावा
2024 में चुनाव को लेकर बालासाहब थोराट ने किया ये बड़ा दावा
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के सीनियर कांग्रेस नेता बालासाहब थोराट ने शनिवार को कहा कि महा विकास आघाड़ी (MVA) के घटक दल -कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अगर एकजुट होकर 2024 के चुनाव लड़ते हैं तो MVA महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 में से 40 सीट जीत सकता है। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी अधिकतम सीट पर चुनाव लड़े। 

थोराट ने कहा कि जिन सीट पर कांग्रेस ने पहले चुनाव नहीं लड़ा, मगर वहां उसका अच्छा जनाधार है तो वे सीट MVA में सीटों की भागेदारी के तहत पार्टी को दे दी जाए। उन्होंने कहा कि चर्चा के चलते पार्टी पदाधिकारियों ने राज्य नेतृत्व से इन सीट पर दावा करने की मांग की। कांग्रेस विधायक दल के नेता थोराट ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की वजह से देश के लोग उनके समक्ष मौजूद परेशानियों से रूबरू हो गये हैं। 

वही इस बीच, पटोले ने कहा कि पार्टी की 2 दिवसीय समीक्षा बैठक संगठनात्मक ताकत के आकलन एवं यह सुनिश्चित करने पर केंद्रित रही कि पार्टी कार्यकर्ता इस प्रकार काम करें कि MVA को अधिकतम सीटों पर जीत मिले। उन्होंने कहा, ''सीटों के बंटवारे का फार्मूला अबतक निर्धारित नहीं किया गया है। हमारे कार्यकर्ताओं ने बताया कि कांग्रेस को अधिकतम सीट पर चुनाव लड़ना चाहिए। हम राष्ट्रीय दल हैं।'' उन्होंने दावा किया, ''मोदी सरकार की उल्टी गिनती आरम्भ हो गयी है। हम मोदी सरकार को हराने एवं देश को बचाने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। केंद्र एवं एकनाथ शिंदे सरकार के खिलाफ लोगों में असंतोष है।'' 

क्या ज्ञानेश्वरी ट्रेन हादसे के समय ममता ने दिया था इस्तीफा ? अभिषेक बनर्जी पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, याद दिलाई 2010 की घटना

'आपने तो मुझे CM बनाने के लिए वोट दिया था, लेकिन...' पहली बार छलका डीके शिवकुमार का दर्द, हाथ से निकली कुर्सी !

न राहुल, न खड़गे! कर्नाटक में जीत से बदले कांग्रेस के तेवर, नितीश कुमार को दे दिया बड़ा झटका !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -