सड़क दुर्घटना में घायल हुए सुप्रियो को अस्पताल से मिली छुट्टी
सड़क दुर्घटना में घायल हुए सुप्रियो को अस्पताल से मिली छुट्टी
Share:

नई दिल्ली : दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के सुब्रतो पार्क के पास एक सड़क दुर्घटना में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो घायल हो गए। उनकी मोटरसाइकिल को एक एसयूवी ने टक्कर मार दी। घटना रात करीब 9.10 बजे की है। सुप्रियो अपनी बेटी को लेने के लिए एयरपोर्ट जा रहे थे।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, उनकी कार उनकी क्रूजर मोटरसाइकिल के पीछे थी। मंत्री ने मोटर साइकिल पर से नियंत्रण खो दिया। उन्हें रात भर अस्पताल में रखने के बाद आज सुबह करीब 11.30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सुप्रियो को कोहनी में चोट आई है।

उनकी मोटर साइकिल के पीछे चस रहे सुरक्षा कर्मी ने उन्हें एन्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। मंत्री ने हेलमेट पहन रखी थी, इसलिए उनके सिर में चोट नहीं आई। पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस घटना के बारे में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

डॉक्टर अमित गुप्ता ने बताया कि सुप्रियो को 24 घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा। अस्पताल पहुंचने पर वो सामान्य लग रहे थे। बाद में जांच के दौरान उनकी बाई कोहनी और सीने के बाएं हिस्से में चोट पाई गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -