निरंकारी संत बाबा हरदेव सिंह का निधन
निरंकारी संत बाबा हरदेव सिंह का निधन
Share:

कनाडा ​: निरंकारी संप्रदाय के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह का निधन हो गया। बाबा हरदेव सिंह का निधन हो जाने के बाद उनके अनुयायी गमजदा हो गए। उल्लेखनीय है कि उनके अनुयायी देश-विदेश में बड़े पैमाने पर मौजूद रहते हैं। मिली जानकारी के अनुसार निरंकारी संप्रदाय के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह 1980 में अपने पिता की हत्या के बाद निरंकारी मिशन के प्रमुख बना दिए गए। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1929 में संत निरंकारी मिशन की स्थापना की गई थी। वर्ष 1971 में उन्होंने निरंकारी सेवा दल ज्वॉइन कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि बाबा हरदेव सिंह का जन्म 23 फरवरी, 1954 में दिल्ली में हुआ था। निरंकारी संत बाबा हरदेव सिंह ने कहा कि वर्तमान व्यक्ति धर्म के नाम पर बंटता जा रहा है वह अपनी पहचान खोता जा रहा हैं सभी जाति और धर्म को इंसान को पहचानने पर ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि बनना ही है तो हंस की ही तरह बनो और मोती को चुगो, श्री राम की तरह दयावान बनो, प्रत्येक धर्म को भुलाकर मानवता को अपनाना चाहिए। इस तरह की बात आदर्श स्टेडियम में निरंकारी संत समागम में कई बार संत हरदेव सिंह कहा करते थे। लोगों में उनके प्रवचन का विशेष प्रभाव था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -