2 फीट के दूल्हे को मिली गुड़िया जैसी दुल्हन, सामने आईं निकाह की तस्वीरें
2 फीट के दूल्हे को मिली गुड़िया जैसी दुल्हन, सामने आईं निकाह की तस्वीरें
Share:

आजकल कई चौकाने वाली खबरें सामने आती हैं। अब हाल ही में एक तस्वीर वायरल हो रही है जो यूपी के हापुड़ जिले की है। यहाँ हुआ एक निकाह चर्चा का विषय बना हुआ है। जी दरअसल इस निकाह में जो दूल्हा और दुल्हन हैं, वह बाकी दुनिया से कुछ अलग हैं। आपको बता दें कि दूल्हे की लंबाई करीब 2.3 फीट है और दुल्हन भी लगभग उतनी ही है। इस समय इन दोनों की शादी की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और जो इन फोटोज को देख रहा है उसके होश उड़ रहे हैं। आप देख सकते हैं दोनों निकाह करके बहुत खुश भी दिखाई दे रहे हैं।

गुजरात में कौन होगा AAP का CM उम्मीदवार ? कल ऐलान करेंगे अरविंद केजरीवाल

जी दरअसल इस कपल की शादी में कई मेहमान भी शरीक हुए हैं, और इस दौरान के कई फोटोज भी क्लिक किये गए। आपको बता दें कि दूल्हे का नाम अजीम मंसूरी है और वह शामली के रहने वाले हैं। दूसरी तरफ दुल्हन हापुड़ की है। अजीम मंसूरी काफी समय से अपने लिए हमसफर खोज रहे थे और अब वह तलाश हापुड़ में पूरी हो गई। बीते बुधवार को अजीम ने हापुड़ में निकाह कर लिया। निकाह वाले दिन मंसूरी ने शेहरा और शेरवानी पहन रखी थी।

दूसरी तरफ उनकी पत्नी बुशरा भी लाल जोड़े में गुड़िया की तरह प्यारी दिख रही थीं। आप सभी को बता दें कि मंसूरी ने अपनी इस हमसफर को पहली बार बीते साल मार्च में देखा था। वहीं इसके बाद अप्रैल 2021 में उनकी इंगेजमेंट हुई। मंसूरी ने शादी के लिए इसलिए इंतजार किया क्योंकि उनकी होने वाली पत्नी अपना ग्रेजुएशन पूरा करना चाहती थीं। फिलहाल दोनों के फोटोज लोगों का दिल जीत रहे हैं।

आज 12 बजे चुनाव आयोग की PC, हो सकता है गुजरात चुनाव का ऐलान

आज जरूर पढ़े कंस वध की यह कथा

शराब तस्करी के लिए बदमाशों ने अपनाया अनोखा तरीका, ट्रिक देखकर हर कोई रह गया दंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -