'हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश हो रही..', डीके शिवकुमार का बयान, पहले कहा था- कांग्रेस में आना चाहते हैं भाजपा-JDS के 40 नेता
'हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश हो रही..', डीके शिवकुमार का बयान, पहले कहा था- कांग्रेस में आना चाहते हैं भाजपा-JDS के 40 नेता
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक के डिप्टी सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने आज शनिवार (28 अक्टूबर) को कहा कि, कुछ बड़ी हस्तियां हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ एक बड़ी साजिश रची जा रही है, लेकिन वह सफल नहीं होगी। गौर करने वाली बात ये है कि, इन्ही शिवकुमार ने ही कुछ दिन पहले ये दावा किया था कि भाजपा और JD(S) के 40 नेता कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक हैं।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि, "हम जानते हैं कि एक बड़ी साजिश रची जा रही है, लेकिन यह सफल नहीं होगी। कुछ बड़ी हस्तियां हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं।" दरअसल, शुक्रवार को मांड्या कांग्रेस विधायक रविकुमार गनीगा ने एक विस्फोटक बयान दिया था कि कांग्रेस विधायकों को एक अलग पार्टी में शामिल होने के लिए मंत्री पद और 50 करोड़ रुपये नकद का लालच दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने 2019 में कांग्रेस-जद(एस) सरकार को गिराने का प्रयास किया, वे फिर से इस कदम से मौजूदा सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि वे चार कांग्रेस विधायकों से मिले और उनके पास इसका वीडियो सबूत है।  एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक से संपर्क करने वालों में से एक भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा का पूर्व पीए था। हालाँकि, ये देखने लायक होगा कि, कांग्रेस विधायक जो 'सबूत' होने का दावा कर रहे हैं, उस सबूत को वे कब कोर्ट में दिखाएंगे और भाजपा नेता को सजा दिलवाएंगे। 

'3 साल में शिवराज सरकार ने सिर्फ 21 नौकरियां दी..', दमोह से MP सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, जातियां गिनने का मुद्दा भी उठाया

भारत पर प्रियंका गांधी को 'शर्म' आ गई, फिलिस्तीनियों के लिए छलका दर्द.., सरकार पर खूब निकाली भड़ास

राहुल गांधी की 'गुप्त' विदेश यात्राएं जारी, आज सुबह-सुबह उज्बेकिस्तान से लौटे, पिछले दौरों पर भी हुआ था विवाद !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -