आश्रम में हमला, लूट या अपहरण कारणों का पता नहीं
आश्रम में हमला, लूट या अपहरण कारणों का पता नहीं
Share:

मुंबई : ठाणे के समीप बदलापुर के एक आश्रम में डकैती और अपहरण की वारदात को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यही नहीं मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग हाथ लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मामले में आश्रम के महाराज नरेश रत्नाकर ने करीब 1 लाख रूपए की लूट की शिकायत की है। मामले में पार्षद आशीष दामले और उनके सहयोगियों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आश्रम में जबरदस्ती घुसे और मारपीट प्रारंभ कर दी। इस मामले में महाराज द्वारा लाईसेंसी बंदूक से फायर किया गया तो आरोपी फायरिंग करते हुए आश्रम की युवती को अगवा कर ले गए। बताया जा रहा है कि लूट प्रेम प्रसंग के चलते भी हुई है। 

दरअसल यह बात सामने आ रही है कि पार्षद श्री दामले आश्रम में रहने वाली इस युवति से प्यार करते हैं। मगर परिवारवालों को इस तरह की बातें मंजूर नहीं हैं। जिसके चलते उन्होंने लड़की को आश्रम में छिपा दिया। हालांकि इस युवति की खोजखबर चलती रही। दामले को लेकर आशीष दामले राजनीति में आने से पहले मिलिट्री में नौकरी करते थे। 

इसलिए लोग उन्हें कैप्टन कहा करते हैं। घटना को लेकर जब पुलिस ने आश्रम में जांच की तो आश्रम के सीसीटीवी फुटेज में उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में नज़र आ रही है। कुछ पुलिसकर्मियों को मामले में निलंबित कर दिया गया है। आरोपी पार्षद आशीष दामले की तलाश की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -