ISL 2015: ह्यूम की हैट्रिक से कोलकाता ने मुंबई को 4-1 से दी करारी शिकस्त
ISL 2015: ह्यूम की हैट्रिक से कोलकाता ने मुंबई को 4-1 से दी करारी शिकस्त
Share:

tyle="text-align:justify">कनाडा के फॉरवर्ड इयान ह्यूम की हैट्रिक की मदद से गत चैंपियन एटलेटिको डी कोलकाता ने बीते दिन यानि कि रविवार को इंडियन सुपर लीग (ISL) के दूसरे संस्करण के मैच में मुंबई सिटी FC को 4-1 से  करारी हार का सामना कराया। मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में बीते दिन हुए मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद कोलकाता के 7 मुकाबलों में 10 अंक हो गए हैं और टीम अंकतालिका में 5वें पायदान पर पहुंच गई है। मुंबई सिटी FC को मिली करारी हार के कारण सात मुकाबलों में दस अंकों के साथ 2 स्थान फिसलकर छठे पायदान पर खिसक गई है। 
     
एटलेटिको डी कोलकाता टीम को पहली सफलता इयान ह्यूम ने दिलाई। उन्होंने मैच के 35वें मिनट में शानदार गोल दागा। इसके बाद हाफ टाइम से ठीक पहले इयान ह्यूम ने अपनी टीम को दूसरा गोल दागकर सफलता हासिल करवाई। गोलकीपर सुब्रतो पाल का ध्यान भटकाते हुए उन्होंने गेंद को गोल में बाईं तरफ डाल दिया। 
     
पीछा रहने के बाद मुंबई सिटी FC टीम ने आक्रामक हमले करने शुरू कर दिए और 71वें मिनट में ट्यूनिशिया के सेलिम बेनाकोर ने गोल कर अपनी टीम की वापसी की संभावना बनाई। और अचनाक सामने वाली प्रतिद्वंदी टीम के द्वारा छह मिनट के बाद ही अगस्टीन मेल्विन फर्नांडिस ने 77वें मिनट में दक्षिण अफ्रीकी मिडफील्डर दाउती के पास पर गोल दागने में अहम भूमिका अदा की और टीम को 3-1 की बढ़त दिलाने में सफल हुए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -