सीएम चंद्रबाबू का पोता है अमीर
सीएम चंद्रबाबू का पोता है अमीर
Share:

नई दिल्ली। आमतौर पर किसी नेता की संतानों या उनके पोतों की पहचान उनसे होती है लेकिन जब पोतों की पहचान अलग बन जाए तो फिर क्या कहने। कुछ ऐसा ही हुआ है आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के पोते देवांश के साथ दरअसल देवांश अभी 18 माह का ही है लेकिन फिर भी उसके बाद करोड़ों की संपत्ती है। दरअसल 11.57 करोड़ रूपए की संपत्ती देवांश की है। हालांकि सीएम चंद्रबाबू नायडू के पास एंबेसेडर कार है और उनके पास 3.73 करोड़ रूपए की संपत्ती है।

देवांश की संपत्ती को लेकर जानकारी सामने आई है कि उनके पिता एन लोकेश ने उनके नाम संपत्ती की है। दरअसल यह ब्यौरा मुख्यमंत्री के परिवार के नाम से दिए गए संपत्ती विवरण में सामने आया है। एन लोकेश द्वारा कहा गया है कि विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री चंद्रबाबू की संपत्तियों को लेकर सवाल उठाए गए थे। जिसे लेकर इस तरह की जानकारी सामने लाई गई। हालांकि विरोधी तरह - तरह की बातें कर रहे हैं।

चंद्रबाबू नायडू ने जुबली हिल्स में 3.68 करोड़ का घर है मगर बैंक आॅफ बड़ौदा से 3.06 करोड़ के कर्ज का कारण उनकी नेट वर्थ 67 लाख हो गई है। बीते वर्ष की तुलना में नायडू की संपत्ति ने 25 लाख रूपए की बढ़ोतरी की। बीते वर्ष नायडू की संपत्ती लगभग 42 लाख रूपए थी अब उनके संपत्ती बढ़कर करीब साढ़े तीन करोड़ हो गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -