कांग्रेस ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए जय किया अपना घोषणा पत्र
कांग्रेस ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए जय किया अपना घोषणा पत्र
Share:

चेन्नई: आज यानी रविवार को कांग्रेस ने आने वाले पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि यहां पर छह अप्रैल को 30 सीटों के लिए वोट डाले जाने वाले हैं। 

वैसे आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि इससे पहले बीते शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और गिरिराज सिंह ने बीते शुक्रवार को पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी कर दिया था। जी दरअसल पुडुचेरी विधानसभा में कुल 33 सीटें हैं, जिनमें से तीन मनोनीत हैं और बाकी पर सीधे चुनाव होता है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि 30 में से पांच सीटें अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। जी दरअसल पुडुचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश है, जिसकी एक विधानसभा है।

यहाँ केंद्र शासित प्रदेश में एक चुना हुआ मुख्यमंत्री और एक मनोनीत उपराज्यपाल होता है। वैसे बीते 22 फरवरी तक वी नारायणसामी पुडुचेरी के 10वें मुख्यमंत्री थे, जिन्हें फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा देना पड़ा था।

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र, 2.5 लाख नौकरियों का देने वादा: वित्त मंत्री

असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -