जन्मदिन : आशा पारेख को बोला गया था वे स्टार नहीं बन सकती
जन्मदिन : आशा पारेख को बोला गया था वे स्टार नहीं बन सकती
Share:

2 अक्टूबर को जन्मी बॉलीवुड की एक्ट्रेस आशा पारेख आज पूरे 73 साल की हो चुकी है। अपने समय मे इनका नाम भी टॉप एक्ट्रेस मे लिया जाता था। आशाजी ने बॉलीवुड की फिल्मों से रिटायरमेंट ले लिया है। आशाजी अभी एक डांस एकेडमी चलाती है। आशाजी ने कभी शादी नहीं की। बीते समय मे खबरे थी कि इनका डायरेक्टर नासिर हुसैन के साथ कुछ रिश्ता था। नासिर हुसैन ने इन्हे अपनी फिल्म 'दिल देके देखो' मे कास्ट किया था। कुछ साल पहले आशाजी ने ही कहा था कि उनका एक बॉय फ्रेंड भी था। आशाजी ने अपने निजी जीवन के बारे मे और कुछ भी नहीं बताया है।  

नासिर एक शादी शुदा आदमी थे। फिल्म के दौरान दोनों के बीच नज़दीकियाँ बढ़ गई थी। आशा पारेख ने कई अच्छी फिल्मों मे काम किया है। आशाजी को भी अपने करियर के शुरुवात मे कुछ बुरे दिन देखने पड़े थे। एक निर्माता ने तो आशाजी को यह भी बोल दिया था कि वे स्टार नहीं बन सकती है। आशाजी को विजय भट्ट ने अपनी फिल्म 'गूंज उठी शहनाई' के लिये मना कर दिया था। विजय भट्ट ने आशा जी की जगह एक नई अभिनेत्री को फिल्म करने का मौका दिया था। 

आशाजी ने बचपन से ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। आशाजी ने आसमान फिल्म मे बाल कलाकारा के रूप मे काम किया था। यह फिल्म 1952 मे आई थी। एक कार्यक्रम मे आशा ने बहुत अच्छा डांस किया था और निर्माता-निर्देशक विमल राय ने आशाजी की प्रतिभा को देखकर उन्हे अपनी फिल्म बाप बेटी मे काम करने के लिये कहा। आशाजी की यह फिल्म इतनी नहीं चली थी। यह भीड़ जमा करने मे असफल रही थी। 

आशा पारेख ने कई फिल्मों मे छोटे मोटे रोल किये है पर अधिकतर फिल्मों मे उन्हे असफलता ही मिली है। लगातार असफलता के बाद आशाजी ने सोचा कि उन्हे फिल्मे छोड़कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। 1958 मे आशा ने फिर से फिल्म करने का सोचा लेकिन विजय भट्ट ने उन्हे फिल्म मे काम करने से मना कर दिया। विजय भट्ट के मना करने के अगले दिन ही नासिर हुसैन ने आशाजी को फिल्म का प्रस्ताव दिया। 

1959 मे आशाजी की फिल्म 'दिल देके देखो' प्रदर्शित की गई और इस फिल्म को करने के बाद आशाजी को फिल्म इंडस्ट्री मे कामयाबी मिल गई। आशाजी ने नासिर हुसैन के साथ और भी फिल्मे की है। आशाजी की अच्छी हिट फिल्मों ने उन्हे एक स्टार के रूप मे स्थापित कर दिया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -