बारिश 2 में लिप लॉक वाले सीन पर आशा नेगी ने कही यह बात
बारिश 2 में लिप लॉक वाले सीन पर आशा नेगी ने कही यह बात
Share:

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस आशा नेगी (Asha Negi) इन दिनों अपने वेब सीरिज बारिश 2 (Baarish 2) की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं इस वेब सीरिज में आशा नेगी बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। वहीं वेब सीरिज के टीजर और ट्रेलर दोनों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं जिसमें आशा नेगी और शरमन जोशी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वहीं बारिश 2 के टीजर में आशा नेगी शरमन जोशी (Sharman Joshi) को लिप लॉक करती नजर आई थीं। इसके साथ ही अपने लिप लॉक के इस सीन के बारे में हाल ही में जब आशा नेगी से बात की तो उन्होंने बताया कि ये सीन करना कितना मुश्किल रहा था।

हाल ही में एक मिडिया रिपोर्टर को दिए एक इंटरव्यू में आशा नेगी ने बताया कि, 'ये मेरा पहला ऑन स्क्रीन लिप-लॉक था। शूटिंग के समय मैं काफी शरमा रही थी। उस दौरान बोल भी नहीं पा रही थी। ऐसे में शरमन जोशी और वेब सीरिज के डायरेक्टर ने मुझे कंफर्ट जोन में लाने की कोशिश की।' इसके आगे बताते हुए आशा नेगी ने कहा, 'जब मुझे लिप लॉक किसिंग सीन के बारे में बताया गया तो मैंने इनकार नहीं किया। मैं खुद को किसी सीन के लिए बांधना नहीं चाहती। एक अभिनेत्री होने के नाते मुझे हर किस्म के रोल निभाने चाहिए।'

आपकी जानकारी के लिए बता दें की  आशा नेगी और शरमन जोशी की ये वेब सीरिज 6 मई को एएलटी बालाजी और जी टीवी के डिजिटल प्लेटफॉर्म जी-5 पर रिलीज होगी। इसके साथ ही बीते काफी समय से आशा नेगी और रित्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani)के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों स्टार्स लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अलग हो चुके है। वहीं काफी समय से इन दोनों के बीच अनबन चल रही थी। फिलहाल इन दिनों अदाकारा अपनी निजी जिंदगी नहीं बल्कि इस वेब सीरिज को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by MsNegi (@ashanegi) on

गोवा में फंसी है टीवी की यह अभिनेत्री, शेयर की यह तस्वीरें

भाभीजी बनकर लौटी टीवी की अदाकारा शिल्पा शिंदे

सुनील ग्रोवर पर फिर मेहरबान हुए सलमान खान, किया यह काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -