बिग-बी ने अपने ही अंदाज में दी आशा जी को जन्मदिन की बधाई
बिग-बी ने अपने ही अंदाज में दी आशा जी को जन्मदिन की बधाई
Share:

बॉलीवुड में हिंदी फिल्म जगत की मशहूर सिंगर आशा भोंसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को  महाराष्ट्र के ‘सांगली’ में हुआ। यह फिल्म इंडस्ट्री में आशा ताई के नाम से भी जानी जातीं हैं। बॉलीवुड की अनगिनत हस्तियों ने भी आशा जी को उनके जन्मदिन पर ढेरो शुभकामनाए दी है तथा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है, अमिताभ ने सोशलमीडिया साइट्स फेसबुक पर आशा जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि, आशा जी को जन्मदिन कि ढेरो बधाई.....स्नेह आधार....'   आपको बता दे की आशा जी के पिता दीनानाथ मंगेसकर प्रसिद्ध गायक एवं नायक थे।

उनके पिता  बेहद छोटी उम्र से ही संगीत की तालीम देना शुरू कर दिया था। जब आशा ताई महज 9 वर्ष की थी, तभी उनके पिता की मृत्यु हो गयी। पिता की मृत्यु के बाद उनका पूरा परिवार मुंबई आकर रहने लगा। उनकी एक बड़ी बहन हैं-लता मंगेशकर-जोकि हिंदी सिनेमा स्वर कोकिला के नाम से जानी जातीं हैं। पिता की मृत्यु के बाद दोनों बहनों के कंधो पर परिवार का बोझ आ गया।  

जिस कारण उनकी बड़ी बहन लता जी ने गाना और फिल्मों मे अभिनय शुरू कर दिया।  आशा भोंसले हिंदी फिल्म जगत की मशहूर पार्श्व गायिका हैं। उनकी विशेषता है कि इन्होंने शास्त्रीय संगीत, गजल और पॉप संगीत हर क्षेत्र में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है   उन्होंने अब तक के अपने फ़िल्मी सफर में 16000 गानों में अपनी आवाज दी है। वह सिर्फ हिंदी में नहीं बल्कि मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषायोँ में गाने गातीं हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -