'मुस्लिम सबसे ज्यादा करते हैं गर्भनिरोधक का इस्तेमाल..', जानिए किसने दिया ये बयान ?
'मुस्लिम सबसे ज्यादा करते हैं गर्भनिरोधक का इस्तेमाल..', जानिए किसने दिया ये बयान ?
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 'जनसंख्या असंतुलन' को लेकर बड़ा बयान दिया था। अब इसके जवाब में AIMIM चीफ और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि मुस्लिम समुदाय के लोग ही सबसे अधिक कॉन्ट्रासेप्टिव यानी गर्भनिरोध का उपयोग करते हैं। ओवैसी ने कहा कि, 'उनके (योगी सरकार के) स्वास्थ्य मंत्री तक ने कहा है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए किसी कानून की जगह नहीं है। मुस्लिम ही इस वक़्त सबसे अधिक गर्भनिरोध इस्तेमाल कर रहे हैं। 2016 में देश में फर्टिलिटी रेट 2.6 था, जो अब कम होकर 2.3 रह गया है। भारत में जनसंख्या का संतुलन विश्व में सबसे बेहतर है।'

दरअसल, सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र (UN) ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए बताया था कि 2023 में भारत, चीन को पीछे करके विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। इसके बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि, 'ऐसा नहीं होना चाहिए कि किसी एक समुदाय की आबादी बढ़ाने की रफ्तार या पर्सेंट अधिक हो और हम कानून और जानकारी के माध्यम से उस इलाके के मूल निवासियों की बॉडी कम कर दें।'

इसके जवाब में AIMIM प्रमुख ओवैसी ने कहा कि 'क्या मुस्लिम भारत के मूल निवासी नहीं है। यदि सच को देखें तो यहां के मूल निवासी सिर्फ आदिवासी और द्रविड़ लोग हैं। उत्तर प्रदेश में बगैर किसी कानून के 2026 से 2030 के बीच वो फर्टिलिटी रेट हासिल किया जा सकता है, जिसका लक्ष्य निर्धारित किया गया है।'

'मैं एकनाथ शिंदे को धूल चटा दूंगा...', CM शिंदे पर जमकर बरसें उद्धव ठाकरे

राजनाथ सिंह के 'अस्सलाम वालेकुम' कहते ही भड़क गए थे उद्धव ठाकरे, जानिए पूरा मामला

अब इस राज्य का बदलेगा नाम! पूर्व CM ने दिया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -