अरविन्द बने G-20 के नए शेरपा
अरविन्द बने G-20 के नए शेरपा
Share:

हाल ही में सरकार ने नीति आयोग के अध्यक्ष अरविन्द पानगड़िया को अब G-20 वार्ता के लिए शेरपा बनाने का निर्णय लिया है. साथ ही आपको यह भी बता दे कि अब अरविन्द यहाँ रेल मंत्री सुरेश प्रभु की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. जानकारी में यह बात सामने आई है कि फ़िलहाल इस भूमिका के लिए सुरेश प्रभु का नाम लिया जाता है लेकिन अब अरविन्द पानगड़िया को यहाँ G-20 वार्ताओं के लिए शेरपा बनाये जाने का फैसला लिया गया है.

यह भी सामने आया है कि परम्परागत तौर पर पूर्ववर्ती योजना आयोग के उपाध्यक्ष ने भारत की तरफ से शेरपा की भूमिका G-20 वार्ताओं में निभाई है. और साथ ही यह भी बता दे कि संप्रग के कार्यकाल के दौरान आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलूवालिया को G-20 वार्ताओं में शेरपा का कार्य सौंपा गया था. जानकारी में यह बात भी सामने आई है कि अभी अरविन्द पानगड़िया अमेरिका गए हुए है और वे यहाँ से शनिवार को लौटने वाले है. वे जैसे ही यहाँ आते है अपनी नई भूमिका का वहन करेंगे. गौरतलब है कि अगला G-20 सम्मलेन 15 और 16 नवम्बर को तुर्की में किया जाना है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -