'2024 में अरविंद केजरीवाल ही बनेंगे प्रधानमंत्री..', जानिए किसने की यह भविष्यवाणी ?
'2024 में अरविंद केजरीवाल ही बनेंगे प्रधानमंत्री..', जानिए किसने की यह भविष्यवाणी ?
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के एक दिन के विशेष सत्र में जमकर सियासत देखने को मिली। सीएम अरविंद केजरीवाल से लेकर उनकी सरकार के मंत्रियों तक ने केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने भी भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा हमारे सभी मंत्रियों और विधायकों को भले ही अरेस्ट करा ले, अरविंद केजरीवाल को भी अरेस्ट करा ले। फिर भी 2024 में अरविंद केजरीवाल ही प्रधानमंत्री बनेंगे। इसे रोक नहीं पाओगे।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा, CM केजरीवाल और AAP से जितना टकराएगी और जितना झूठ बोलेगी, उसकी कब्र उतनी ही खुदती जाएगी। गोपाल राय ने आगे कहा कि हम MLA या मंत्री रहें या न रहें। भले ही हमारी सरकार चली जाए, मगर हम अपने देश के लिए जिएंगे और मरेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के गर्भ से अन्ना आंदोलन का जन्म हुआ और जब आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया गया, तो आंदोलन के गर्भ से आम आदमी पार्टी का जन्म हो गया। पहली बार हम 28 सीट जीते और हमें खरीदने का प्रयास किया गया, तो फिर हम 68 सीट जीतकर आए।

उन्होंने आगे कहा कि हमें जितना परेशान किया गया, हम उतना ही अधिक काम करते गए। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मोदीजी ने सर्वे अवश्य कराया होगा कि ये जो सात दिन से लोग झूठ बोल रहे हैं, इसका देश की जनता पर क्या प्रभाव पड़ा? इन लोगों ने असली सर्वे तो गुजरात में कराया होगा कि वहां की जनता पर क्या असर हो रहा है? गोपाल राय ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग झूठ बोलने में असमर्थ हो गए, तो देश का शिक्षा मंत्री सामने आने के लिए विवश हो गया। यह दिल्ली सरकार के काम की जीत है।

कर्नाटक: 13000 स्कूलों की तरफ से पीएम मोदी को पत्र, बोम्मई सरकार की शिकायत

शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया को बचाने के लिए अब सड़कों पर उतरेगी AAP

यूपी में अखिलेश यादव का शक्ति प्रदर्शन, अपने विधायकों को दिया ये टास्क

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -