वोट दिया AAP को जीती बीजेपी, सौरभ भारद्वाज ने दिया EVM में गड़बड़ी का लाइव डेमो
वोट दिया AAP को जीती बीजेपी, सौरभ भारद्वाज ने दिया EVM में गड़बड़ी का लाइव डेमो
Share:

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का आज विशेष सत्र आयोजित हुआ। दोपहर में आयोजित हुए इस सत्र की शुरूआत राष्ट्रगान से हुई। राष्ट्रगान के बाद जैसे ही अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने अपना स्थान ग्रहण किया सदन हंगामे से गूंज उठा। भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर लैंड डीलिंग का आरोप लगाया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।

विधानसभा अध्यक्ष कई बार विजेंद्र गुप्ता को बैठने और शांत रहने की बात कहते रहे और कहा कि आपको यह बात रखने की अनुमति मैंने नहीं दी है। मगर इसके बाद भी वे अपनी बात सामने रखते रहे। ऐसे में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद स्पीकर ने उन्हें सदन की मर्यादा कायम रखने को कहा। कुछ देर हंगामा होता रहा इसके बाद मार्शल के द्वारा विजेंद्र गुप्ता को बाहर कर दिया गया। विजेंद्र गुप्ता ने खुद को बाहर करने को लेकर विधानसभा परिसर के बाहर स्थित गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया।

विधानसभा में विधायक अलका लांबा ने इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ी की बात कही और कहा कि इसे लेकर हम बताऐंगे कि किस तरह से ईवीएम में वोटों की गड़बड़ की जाती है। सदन में सौरभ भारद्वाज द्वारा ईवीएम में गड़बड़ का प्रदर्शन किया गया। सौरभ भारद्वाज ने लाइव डेमो देकर बताया कि  किस तरह से EVM में गड़बड़ी की जाती है। वे अपने साथ ईवीएम मशीन लेकर आए थे। साथ ही साथ उन्होने बताया कि सीक्रेट कोड के जरिए EVM में गड़बड़ी की जाती है

इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं ने विधानसभा सत्र से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर बैठक आयोजित की गई थी। उक्त बैठक में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, संजय सिंह और आशुतोष सीएम केजरीवाल के घर पहुंचकर उनसे मिले। आज सदन में विरोध करने के दौरान बाहर किए गए विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आखिर वैज्ञानिक को ईवीएम देसे से कैसा डर, हमें ईवीएम देकर देखिए, उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम पर किसी ने सवाल क्यों नहीं किए। उन्होंने कहा कि हमारे पास सत्ताधारियों के भ्रष्टाचार को साबित करने के लिए दस्तावेज हैं।

अब पंजाब में भगवंत मान को लेकर AAP में गहराया विवाद

मनोज तिवारी ने की AAP की मान्यता रद्द करने की मांग, आज चुनाव आयोग पहुंचेगी भाजपा

इलेक्शन कमेटी बुलाएगी चुनाव में ईवीएम गड़बड़ी के मुद्दे पर बैठक

EVM में गड़बड़ी पर न्यायालय ने दिए ये आदेश

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -