आज गुजरात दौरे पर केजरीवाल और भगवंत मान, तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल
आज गुजरात दौरे पर केजरीवाल और भगवंत मान, तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल
Share:

अहमदाबाद: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब CM भगवंत मान के साथ आज यानी शनिवार (8 अक्टूबर) से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान शनिवार दोपहर दाहोद जिले के नवजीवन कॉलेज परिसर में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद दोनों नेता वड़ोदरा में AAP द्वारा आयोजित में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।

वहीं, रविवार को दोनों नेता वलसाड जिले के धर्मपुर और सूरत के कडोदरा में रैली को संबोधित करेंगे। AAP के राष्ट्रीय महासचिव मनोज सोरठिया ने कहा है कि वे सामाजिक नेताओं से भी मिलेंगे और आगामी चुनावों की योजनाओं के बारे में राज्य के नेताओं के साथ एक अहम  बैठक भी करेंगे। बता दें कि दिल्ली के CM केजरीवाल गुजरात चुनाव को लेकर काफी एक्टिव नज़र आ रहे हैं और वह करीब हर 10 दिन में एक बार गुजरात का दौरा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी अरविंद केजरीवाल गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा पर हमला बोल रहे हैं। 2 दिन पहले ही केजरीवाल ने दावा किया था कि गुजरात के प्रत्येक जिले में भाजपा ने एक CM या एक केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी लगाई है। उन्होंने इसे भाजपा का डर बताया था।

केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि गुजरात के लोग तेजी से AAP का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, 'खबर है कि गुजरात के प्रत्येक ज़िले में भाजपा एक-एक केंद्रीय मंत्री या किसी सीएम की ड्यूटी लगा रही है। बाप रे! इतना डर? ये डर आम आदमी पार्टी का नहीं है। ये डर गुजरात के लोगों का है जो भाजपा से काफी नाराज़ थे और अब तेज़ी से AAP का दामन थाम रहे हैं।'

'चोल शैव थे, हिंदू नहीं', पोन्नियिन सेल्वन फिल्म पर बढ़ा विवाद

'ढाई साल से चल रही थी उद्धव सरकार गिराने की प्लानिंग', BJP के इस नेता किया बड़ा खुलासा

शिवसेना के चुनाव चिह्न पर मचा घमासान, EC ने ठाकरे को दिया कल दोपहर का समय

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -