बड़ी घोषणा : अरविंद केजरीवाल होंगे पंजाब में AAP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार
बड़ी घोषणा : अरविंद केजरीवाल होंगे पंजाब में AAP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार
Share:

नई दिल्ली : आज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने घोषणा की है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे। उन्होंने मोहाली में एक चुनावी प्रचार के दौरान यह बात कही। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम और चेहरे पर पंजाब में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ने जा रही है।

मनीष सिसोदिया ने एक रैली के दौरान कहा कि लोग कह रहे है कि AAP का पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा? आप यहीं मान के चले कि अरविन्द केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार है। जो भी वादें आपसे अरविन्द केजरीवाल ने किए है, वह पूरे करने की जिम्मेदारी अरविन्द केजरीवाल की होगी। चाहें जो भी मुख्यमंत्री बने, केजरीवाल की जिम्मेदारी है कि वह आपसे किए गए वादें पूरे किए।

आप यहीं सोच कर वोट करे कि अगर AAP जीतती है तो केजरीवाल मुख्यमंत्री बनेंगे। उल्लेखनीय है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार, नशाखोरी, आतंकवाद व उदासीनता के मसले पर चुनाव लड़ने जा रही है। ऐसे में सीएम दिल्ली अरविंद केजरीवाल पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे।

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर केजरीवाल का वार

डाॅ. विश्वास आप के प्रचारकों की...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -