ईटानगर में 1 और दिन बंद रहेगा इंटरनेट, जानिए पूरा मामला
ईटानगर में 1 और दिन बंद रहेगा इंटरनेट, जानिए पूरा मामला
Share:

ईटानगर: शुक्रवार को पेपर लीक मामले में विद्यार्थियों एवं पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई, तत्पश्चात, इंटरनेट सर्विस को बंद कर दिया गया। ये इंटरनेट सर्विस शुक्रवार प्रातः 6 बजे बंद की गई थी जो रविवार शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। आपको बता दें अरुणाचल प्रदेश में बहुत विवाद हो रहा है। शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के पेपर लीक के मामले को लेकर लोग विरोध कर रहे थे। इसी के चलते पूरा विवाद खड़ा गो गया। लोगों कहा ये भी कहना था कि APPSC chairman को शपथ ना दिलाई जाए।

सरकार के आदेश में बताया गया है कि डीजीपी के बोलने पर बंद के चलते कानून व्यवस्था को संभालने के लिए कदम उठाया गया था। इस प्रोटेस्ट के चलते पुलिस के बैरिकेड को तोड़ दिय गया जिसके बाज लाठी चार्ज एवं आंसू गैस के गोलों का उपयोग किया गया। ईटानगर में बंद का आरम्भ शुक्रवार 5 बजे हुआ एवं हजारों प्रोटेस्टर सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग थी कि APPSC chairman की  शपथ ग्रहण को रोका जाए।

प्रदर्शन कर रहे व्यक्तियों ने देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के पोस्टर्स को भी नष्ट तक दिया, जो 20 फ़रवरी को अरुणाचलप्रदेश में आने वाली थी। इस झड़प में पुलिस जवानों के साथ आम लोग भी चोटिल हुए हैं। आईजीपी (एल एंड ओ) चुखू आपा ने कहा, "प्रदर्शनकारियों की राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं नवनियुक्त सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को टालने की मांग थी। मगर, उन्हें कानून और व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए था।" उन्होंने कहा, "स्थिति को नियंत्रित करने के लिए, सुरक्षाकर्मियों को प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने एवं लाठी चार्ज करने के लिए विवश होना पड़ा। झड़प के चलते चार सुरक्षा अफसर चोटिल हो गए।"

CM नीतीश ने विपक्ष की जीत को लेकर दिया ये बड़ा बयान

नागौर में घटी श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना, शव के सभी टुकड़े तक ढूंढ नहीं पा रही पुलिस

जयशंकर का बड़ा बयान, कहा- "अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस बूढ़े..."

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -