भाजपा ने नितीश कुमार को दिया बड़ा झटका, अरुणचल प्रदेश के एकलौते MLA ने भी छोड़ा साथ
भाजपा ने नितीश कुमार को दिया बड़ा झटका, अरुणचल प्रदेश के एकलौते MLA ने भी छोड़ा साथ
Share:

ईटानगर: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपने सहयोगी भाजपा से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर नई सरकार बना ली है। इस बीच भाजपा ने नीतीश कुमार को अरुणाचल प्रदेश में तगड़ा झटका देते हुए उनकी पार्टी के एकमात्र MLA को अपने साथ मिला लिया है। अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के एकमात्र MLA टेची कासो (Techi Kaso) ने बुधवार (24 अगस्त 2022) को सत्तारूढ़ भाजपा की सदस्यता ले ली है।

विधानसभा के उपाध्यक्ष तेसम पोंगटे ने ईटानगर से MLA कासो के भाजपा में शामिल होने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही 60 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा के 49 MLA हो गए हैं। बता दें कि JDU ने 2019 के अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 15 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, जिनमें 7 सीटों पर पार्टी को जीत हासिल हुई थी। इस जीत के साथ ही वह भाजपा के बाद राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी। भाजपा ने सबसे अधिक 41 सीटें जीती थीं।

हालांकि, 25 दिसंबर, 2020 को JDU के 6 विधायकों ने पाला बदलते हुए भाजपा की सदस्यता ले ली थी। जिसके बाद टेची कासो अरुणाचल प्रदेश में JDU के अकेले बचे विधायक दल के नेता थे, वो भी अब भाजपा में चले गए हैं।

'किसके इशारे पर कांग्रेस ने पीएम मोदी की सुरक्षा से किया खिलवाड़..', अनुराग ठाकुर का हमला

ख़बरों में छाया PM मोदी और मनीष तिवारी का ये फोटो, मची सियासी हलचल

राहुल-प्रियंका ने बिलकिस बानो के लिए माँगा इंसाफ, सरकार पर साधा निशाना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -