राहुल गांधी को अपने दिमाग का इस्तेमाल करना होगा
राहुल गांधी को अपने दिमाग का इस्तेमाल करना होगा
Share:

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली 500 रूपए और 1000 रूपए के नोट्स को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बता रहे हैं। गौरतलब है कि इस मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि इस निर्णय से किसानों पर बुरा असर होगा लेकिन केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि कांग्रेस नेता को अपने दिमाग का उपयोग करना होगा।  

जेटली ने कहा कि जो कृषि में हैं उन्हें किसी तरह का टैक्स नहीं देना पड़ता, चाहे वो इसे बैंक में रखें या घर पर। ऐसे में किसानों को कतई नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि लोगों को मुश्किलों का सामना नहीं करना होगा। वित्तमंत्री अरूण जेटली ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को इस व्यवस्था को समझना होगा। जब वे व्यवस्था को समझेंगे तो वे स्वयं ही जान जाऐंगे कि सामान्य व्यक्ति इस व्यवस्था से परेशान नहीं होगा।

पूर्व मंत्री पी चिदंबरम ने कहा था कि 500 रूपए और 2000 रूपए के नए नोटों पर करीब 18 हजार करोड़ रूपए से 20 हजार करोड़ रूपए की लागत आने की संभावना है। इस पर जेटली ने इसे बहुत बढ़ा चढ़ा कर कहा हुआ करार दिया। बता दें कि किसान को लेकर और नोट बंद करने की व्यवस्था को लेकर राहुल गांधी ने ट्विट करते हुए कहा कि असली अपराधी तो अपने कालेधन पर पहले ही बैठे हुए हैं। इससे किसानों, दुकानदारों व गृहिणियों को मुश्किल का सामना करना पड़ा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -