लोकसभा चुनाव में हमेशा 'अपराजेय' रहीं ताई, लगातार 8 बार चुनी गईं थीं सांसद
लोकसभा चुनाव में हमेशा 'अपराजेय' रहीं ताई, लगातार 8 बार चुनी गईं थीं सांसद
Share:

भोपाल: सियासत की दुनिया में ताई नाम से विख्यात पूर्व लोकसभा स्पीकर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कद्दावर नेता सुमित्रा महाजन किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। इंदौर से लगातार 8 बार सांसद रहने वालीं ताई ने लोकसभा चुनाव में कभी हार का मुंह नहीं देखा। ऐसा शानदार रिकॉर्ड किसी अन्य महिला नेता के करियर में देखने को नहीं मिलता। 

आज ही के दिन सन 1943 को जन्मीं सुमित्रा महाजन ने 1989 के लोकसभा चुनाव में पहली बार उम्मीदवारी भरी और उन्होंने कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश चंद्र सेठी को मात दी। इसके बाद ताई ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और राजनितिक जगत की बुलंदियों को छुआ। सुमित्रा महाजन 2002 से 2004 तक केन्द्रीय कैबिनेट में भी शामिल थीं। उन्हें मानव संसाधन, संचार तथा पेट्रोलियम मंत्रालय का भार सौंपा गया था। 

सुमित्रा महाजन की शख्सियत ही इतनी आला थी कि विपक्षी दल के नेता भी उनके मुरीद थे। ताई ने 5 जून 2014 को लोकसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन भरा। 6 जून 2014 को ताई निर्विरोध लोकसभा अध्यक्ष चुनी गई। यह पहली दफा था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कोई सांसद लोक सभा अध्यक्ष बना था। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने उम्मीदवारी भरने से इंकार कर दिया और उनकी जगह भाजपा से शंकर लालवानी को टिकट दिया गया, जो विजयी हुए।

कोरोना से बेहाल हुआ अमेरिका, मुर्दाघरों में जगह बनाने के लिए तेजी से हो रहा यह काम

चीन ने किया बड़ा खुलासा, इस कमी की वजह से बढ़ी संख्या में मौत का शिकार बने संक्रमित

पीएम बोरिस जॉनसन की हालत में हो रहा सुधार, इस तरह बीता रहे खाली समय

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -