महात्मा गांधी से जुड़े इस मुद्दे पर बहुत कम होती है चर्चा, विदेशी लेखकों ने भर-भरकर लिखा
महात्मा गांधी से जुड़े इस मुद्दे पर बहुत कम होती है चर्चा, विदेशी लेखकों ने भर-भरकर लिखा
Share:

मोहनदास करमचंद गाँधी , जिन्हे भारत के साथ पूरे विश्व में भी लोग महात्मा गाँधी या बापू के नाम से पहचानते हैं, उन्हें अहिंसा के पुजारी के रूप में मान्यता दी गई है। किन्तु हर व्यक्ति में कुछ अच्छी बातें होती हैं, तो कुछ बुरी। गांधी जी ने देश के लिए कितना योगदान दिया, ये तो हम सबने बचपन से पाठ्यपुस्तकों में खूब पढ़ा है। लेकिन एक बात है जिसकी चर्चा भारत में बहुत कम ही होती है, वो है बापू की सेक्स लाइफ, हालाँकि, इस विषय में विदेशियों ने काफी कुछ लिखा है। गांधी जी ने खुद अपनी आत्मकथा में एक जगह लिखा है कि, जब उनके पिता की मृत्यु हुई थी और उनका शव मृत्युशय्या पर पड़ा हुआ था, उस समय वे अपनी पत्नी कस्तूरबा के साथ यौन संबंध बना रहे थे। दक्षिण भारत में त्रावणकोर राज्य के प्रधानमंत्री ने 'बापू' को ‘ए मोस्ट डेंजरस, सेमी-रिप्रेस्ड सेक्स मैनिएक’ तक कह डाला था। खुद गांधी की पोती मनुबेन ने अपनी आत्मकथा 'मनु बेन की डायरी' में गांधी जी को लेककर हैरान करने वाली बातें लिखी हैं, जो शायद अधिकतर भारतीयों को पसंद न आए आइए जानते हैं कि, इस बारे में विभिन्न लेखक क्या लिखते हैं:-
 
1 - अपनी उम्र के अंतिम पड़ाव पर गांधी जी 18 से 25 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों के साथ शयन करते थे, बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं किन्तु यह सत्य है (विस्तार से आप डॉ एल एल बाली की पुस्तक  "रंगीला गांधी" और "क्या गांधी महात्मा थे" पढ़ सकते हैं। स्वयं गांधी ने इसके बारे में बताते हुए कहा है कि वे ये सब अपने ब्रम्हचारी प्रयोग के लिए कर रहे हैं। हालाँकि, ये भी एक सवाल है कि, ये प्रयोग जवानी में किए जाने थे और वो भी अपनी पत्नी के साथ, 4 बच्चे पैदा होने के बाद, वृद्धावस्था की उम्र में बच्चियों के साथ नग्न सोने को क्या ब्रम्हचर्य के प्रयोग कहा जा सकता है ? यदि आज कोई ऐसा करता है, तो क्या समाज उसे स्वीकार करेगा ?

2 - इतिहासकार जैड ऐडम्स ने पंद्रह साल के अध्ययन और शोध के बाद “गांधीः नैकेड ऐंबिशन” (Gandhi: Naked Ambition) नामक एक किताब लिखी है। जैड ऐडम्स ने लिखा है कि गांधी नग्न होकर लड़कियों और महिलाओं के साथ केवल सोते ही नहीं थे, बल्कि उनके साथ बाथरूम में “नग्न स्नान” भी करते थे। कई बार जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल ने भी गाँधी को आश्रम में ऐसी गतिविधियां बंद करने के लिए कहा था, लेकिन वे नहीं माने 

3 -एडम्स के मुताबिक जब बंगाल के नोआखली में दंगे हो रहे थे, तब गांधी ने अपनी पोती मनु को बुलाया और कहा “अगर तुम मेरे साथ नहीं होती, तो मुस्लिम चरमपंथी हमारा क़त्ल कर देते। आओ आज से हम दोनों निर्वस्त्र होकर एक दूसरे के साथ सोएं और अपने शुद्ध होने और ब्रह्मचर्य का परीक्षण करें।” 

4 - एडम्स की किताब की शुरुआत ही गांधी की उस स्वीकारोक्ति से होती है जिसमें गांधी ख़ुद लिखा या कहा करते थे कि उनके भीतर सेक्स-ऑब्सेशन का बीजारोपण किशोरावस्था में हुआ और वह बहुत कामुक हो गए थे। 13 वर्ष की आयु में 12 साल की कस्तूरबा से विवाह होने के बाद गांधी अकसर बेडरूम में ही रहते थे। यहां तक कि उनके पिता कर्मचंद उर्फ कबा गांधी जब मृत्यु-शैया पर पड़े मौत से जूझ रहे थे, उस समय किशोर मोहनदास अपनी पत्नी कस्तूरबा के साथ बेडरूम में सेक्स कर रहे थे।

5 - देश के सबसे प्रतिष्ठित लाइब्रेरियन गिरिजा कुमार ने गहन अध्ययन और गांधी से जुड़े दस्तावेज़ों के रिसर्च के बाद 2006 में “ब्रम्हचर्य गांधी ऐंड हिज़ वीमेन असोसिएट्स” में डेढ़ दर्जन महिलाओं का ब्यौरा दिया है जो ब्रम्हचर्य में सहयोगी थीं और गांधी के साथ निर्वस्त्र सोती-नहाती और उन्हें मसाज़ करती थीं। इनमें मनु, आभा गांधी, आभा की बहन बीना पटेल, सुशीला नायर, प्रभावती (जयप्रकाश नारायण की पत्नी), राजकुमारी अमृतकौर, बीवी अमुतुसलाम, लीलावती आसर, प्रेमाबहन कंटक, मिली ग्राहम पोलक, कंचन शाह, रेहाना तैयबजी शामिल हैं।  इनमे से अधिकतर का वैवाहिक जीवन करीब करीब तबाह हो गया था।

क्या राहुल गांधी को समझ आ गया 'हिन्दू-हिंदुत्व' का अर्थ, या फिर चुनाव आ गए ? बोले- सत्यम शिवम् सुंदरम

डेंगू की मार से कराह रहा बिहार, नए मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जताई चिंता

NDA या INDIA ? पूर्व सीएम मायावती ने बताया बसपा का फ्यूचर प्लान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -