भ्रष्टाचार के आरोप में धराई शरबत बीबी
भ्रष्टाचार के आरोप में धराई शरबत बीबी
Share:

पेशावर : पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने अफगान गर्ल शरबत बीबी को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा हुआ है। जांच एजेंसी की गिरफ्त में आई शरबत बीबी से अब एजेंसी के अधिकारी पूछताछ करने में जुटे हुये है।

गौरतलब है कि अफगान गर्ल नेशनल जियोग्राफिक मैगजीन के कवर पेज पर प्रकाशित हुई थी और वे इसके बाद विश्व भर में मशहूर हो गई थी, लेकिन अब वह संघीय जांच एजेंसी की गिरफ्त में है। पाकिस्तान से प्रकाशित प्रमुख समाचार पत्र डाॅन ने अफगान गर्ल की गिरफ्तारी संबंधी खबर का प्रकाशन किया है।

बताया गया है कि जिस वक्त मैगजीन ने शरबत बीबी की तस्वीर ली थी, उस वक्त उसकी उम्र महज 12 वर्ष थी। इसके बाद जैसे ही मैगजीन ने उसकी तस्वीर को प्रकाशित किया, वे पूरे विश्व में अफगान गर्ल के रूप में प्रसिद्ध हो गई। बताया गया है कि शरबत बीबी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप है। जानकारी के अनुसार शरबत बीबी ने कंप्यूटरीकृत पहचान पत्र के मामले में गड़बड़ी की है और उसे इसी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

सेना के पूर्व अधिकारी को लेकर सामने आया भ्रष्टाचार का मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -